बॉलीवुड के पहले सुपरहीरो ‘ऋतिक रोशन’ आज मना रहे है अपना 44वां जन्मदिन !

Summary :

NULL

बॉलीवुड के टॉम क्रूज़ कहे जाने वाले ऋतिक रोशन आज 43 साल के हो गए है। अपने बेहतरीन डांस स्टाइल और हॉलीवुड लुक के लिए मशहूर ऋतिक का जन्‍म 10 जनवरी 1974 को मुंबई में हुआ था। साल 2000 में अपना बॉलीवुड करियर शुरू करने वाले ऋतिक रोशन का नाम आज बॉलीवुड के सुपरस्टार में एक माना जाता है पर यहाँ तक पहुँचने के लिए इस अभिनेता ने काफी उतर चढाव देखे है।

hrithik roshanआईये नजर डालते है इस बॉलीवुड हंक की जिंदगी पर। आपको बता दें रितिक का असली नाम ऋतिक राकेश नागरथ है। पिता राकेश रोशन के लाडले ऋतिक बॉलीवुड के पहले ऐसे हीरो है जिनके सुपर हीरो अवतार को दर्शकों ने बेहद पसंद किया। क्रिश किस सफलता को कौन भुला सकता है।

hrithik roshan and suzzainसाल 2000 में हिट फिल्म कहां न प्यार है से डेब्यू करने वाले ऋतिक ने उसी साल अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड सुज़्ज़ैन खान से शादी कर ली थी। पारिवारिक रिश्तों के लिए ऋतिक हमेशा उलझन में रहे है और करीब 14 साल तक चलने के बाद सुज़्ज़ैन से उनका रिश्ता साल 2014 में टूट गया।

hrithik roshan and kangnaफिल्म कृष 3 में उनकी अभिनेत्री कंगना रनौत से नजदीकियां उनके तलाक की मुख्य वजह मानी जाती है। बीते साल कंगना ने उनपर कई गंभीर आरोप लगाए पर इन दोनों के बीच का रिश्ता समझ से बाहर ही है।

hrithik roshanऋतिक ने कभी कंगना के साथ अपने रिश्तों को खुलकर नहीं कबूला पर कंगना ने जिस तरह मीडिया के सामने बयान दिए वो ऋतिक के लिए काफी शर्मसार कर देने वाले थे। आपको बता दें ऋतिक बतौर बाल कलाकार 1980 में ‘आपके दीवाने’ और फिर 1986 में ‘भगवान दादा’ में काम किया था।

hrithik roshanरितिक रोशन फिल्मों के सलेक्शन को लेकर सवालों के घेरे में रहे हैं। उन्होंने कई ऐसी फिल्में कीं, जिनके बारे में वह खुद कहते हैं कि उनसे गलती हो गई, लेकिन आपको जानकार हैरानी होगी कि वह रंग दे बसंती, दिली चाहता है और मैं हूं ना जैसी फिल्में छोड़ चुके हैं।

hrithik roshanअसलफताओं के बावजूद ऋतिक बॉलीवुड में भरोसेमंद माने जाते है और उनकी पिछली फिल्म काबिल ने उनकी ये काबिलियत साबित की। आपको ये भी बता दें की ह्रितिक की इस साल सुपर हीरो सीरीज की फिल्म कृष-4 रिलीज़ होगी।

अधिक जानकारियों के लिए यहाँ क्लिक करे

Desk Team