अपनी फिल्मों से ज्यादा अपने ड्रेसिंग स्टाइल को लेकर चर्चा में बनी रहने वाली इलियाना डिक्रूज ने हाल ही में अपनी कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा कर तहलका मचा दिया है। जी हां, इन तस्वीरों में एक्ट्रेस काफी बोल्ड लुक में नजर आ रही हैं। फोटोज में इलियाना ने डीप नेक मैक्सी गाउन पहन रखा है। इसके साथ ही उन्होंने अपनी इस तस्वीर को कई लोगों को टैग भी किया है।

एक्ट्रेस ने शेयर की तस्वीर
इलियाना डिक्रूज अपनी इन ग्लैमरस तस्वीरों में बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं। फोटोज में उन्होंने अपने बालों को खुला रखा है साथ ही उन्होंने रिंग्स और नेकलेस पहन रखी हैं। साथ ही इलियाना कैमरे की तरफ निहार रही है और दिलकश अंदाज में देखकर पोज दे रही हैं।
इलियाना ने अपनी इन तस्वीर को एक ब्लू दिल वाले इमोजी के साथ शेयर किया है। वहीं इसके अलावा एक्ट्रेस ने दो और अलग-अलग पोज देते हुए तस्वीरें पोस्ट की हैं। महज कुछ घंटे पहले साझा की गई इलियाना डिक्रूज की इन तस्वीरों को कई लोगों ने लाइक किया है। वहीं तस्वीरों पर लोग दिल और आग की इमोजी पोस्ट कर कमेंट कर रहे हैं।

फैंस ने दिया ऐसा रिएक्शन
इस दौरान एक फैन ने लिखा है, मेरा फोन पर पिघल रहा है। दूसरे ने लिखा, आपके अलावा इस फिल्म इंडस्ट्री में कोई खूबसूरत नहीं है, आप बहुत ब्यूटीफुल और क्यूट हो। इसके अलावा किसी ने किसी ने प्रीटी गर्ल, ब्यूटीफुल, नाइस, अमेजिंग, हॉट, बोल्ड, लव यू जैसे कमेंट भी किए हैं।






प्रोफेशनल लाइफ की बात करें तो इलियाना डिक्रूज ने कई फिल्मों में काम किया है और उनकी कई फिल्में काफी ज्यादा पसंद भी की गई है। एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर भी जमकर एक्टिव रहती हैं।वह अक्सर अपनी तस्वीरें और वीडियो फैंस संग शेयर कर उन्हें ट्रीट देती हैं।


Download Android App
Download iOS App



