India Couture Week 2025 में Janhvi Kapoor ने अपने रॉयल लुक से गिराई बिजलियां, घायल हुए फैंस

Summary :

बॉलीवुड की यंग और टैलेंटेड एक्ट्रेस जान्हवी कपूर (Janhvi Kapoor) न सिर्फ अपनी फिल्मों बल्कि अपने फैशन सेंस के लिए भी जानी जाती हैं। ग्लैमर और एलिगेंस का परफेक्ट कॉम्बिनेशन उनके हर एक लुक में नजर आता है। बता दें, हाल ही में जान्हवी कपूर (Janhvi Kapoor) इंडिया कॉउचर वीक 2025 का पहुंची, जहां उन्होंने रैंप पर शोस्टॉपर बनकर आग लगा दी। मशहूर डिजाइनर जयंती रेड्डी के लिए रैंपवॉक करते हुए जान्हवी ने अपने खूबसूरत और रॉयल अंदाज से सबका दिल जीत लिया। रैंप पर छाई जान्हवी कपूर इवेंट के दौरान जैसे ही जान्हवी कपूर (Janhvi Kapoor) रैंप पर उतरीं,…

janhvi kapoor

बॉलीवुड की यंग और टैलेंटेड एक्ट्रेस जान्हवी कपूर (Janhvi Kapoor) न सिर्फ अपनी फिल्मों बल्कि अपने फैशन सेंस के लिए भी जानी जाती हैं। ग्लैमर और एलिगेंस का परफेक्ट कॉम्बिनेशन उनके हर एक लुक में नजर आता है। बता दें, हाल ही में जान्हवी कपूर (Janhvi Kapoor) इंडिया कॉउचर वीक 2025 का पहुंची, जहां उन्होंने रैंप पर शोस्टॉपर बनकर आग लगा दी। मशहूर डिजाइनर जयंती रेड्डी के लिए रैंपवॉक करते हुए जान्हवी ने अपने खूबसूरत और रॉयल अंदाज से सबका दिल जीत लिया।

रैंप पर छाई जान्हवी कपूर

इवेंट के दौरान जैसे ही जान्हवी कपूर (Janhvi Kapoor) रैंप पर उतरीं, पूरा हॉल तालियों की गूंज उठा और लोगों की नजरें बस उन्हीं पर टिकी नजर आई। जान्हवी ने इस मौके के लिए एक बेहद खूबसूरत पेस्टल टोन लहंगा चुना, जो उनकी ग्रेसफुल पर्सनालिटी के साथ बखूबी मैच कर रहा था। उनका यह लुक सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और फैशन एक्सपर्ट्स भी उनकी तारीफ करने से खुद को नहीं रोक पा रहे हैं। उनका आउटफिट न सिर्फ फैशनेबल था बल्कि हर एक एलिमेंट में परफेक्शन नजर आया।

janhvi kapoor

लहंगे की डिजाइनिंग और खासियत

जान्हवी (Janhvi Kapoor) का लहंगा पेस्टल पिंक टोन में था, जिसे बेहद बारीकी से डिज़ाइन किया गया था। इस स्कर्ट को सीक्वेंस और महीन थ्रेड वर्क से सजाया गया था, जो दूर से ही इसकी खूबसूरती को बयां कर रहा था। लहंगे की फिटिंग मरमेड स्टाइल में थी, जो उनकी टोन्ड फिगर को खूबसूरती से उभार रही थी। डिजाइनर जयंती रेड्डी के इस आउटफिट में मॉडर्न और ट्रेडिशनल का बेहतरीन फ्यूजन देखने को मिला।

ब्लाउज और दुपट्टा

इस शानदार लहंगे को जान्हवी (Janhvi Kapoor) ने स्वीटहार्ट नेकलाइन वाले ब्लाउज के साथ पेयर किया था। ब्लाउज पर भी उतनी ही नफासत से कढ़ाई की गई थी, जो लहंगे से मैच कर रही थी। इसके स्कैलप्ड बॉर्डर डिजाइन ने इसे और ज्यादा रॉयल लुक दिया। इसके अलावा, मोतियों से जड़ी फुल स्लीव्स ने उनके लुक में चार चांद लगा दिए।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Janhvi Kapoor (@janhvikapoor)

उन्होंने इस पूरे आउटफिट के साथ एक हल्का और सॉफ्ट नेट का दुपट्टा कैरी किया था, जिस पर सीक्वेंस से की गई हल्की-फुल्की कढ़ाई नजर आ रही थी। दुपट्टे की प्लेसमेंट और स्टाइलिंग भी बेहद सिंपल लेकिन शानदार लग रही थी।

एसेसरीज़ और हेयरस्टाइल

अपने इस ट्रेडिशनल लेकिन ट्रेंडी लुक को जान्हवी (Janhvi Kapoor) ने खूबसूरत ज्वेलरी के साथ कंप्लीट किया। उन्होंने एक फ्लोरल चोकर और मैचिंग इयररिंग्स पहने, जो उनके लुक को एक रॉयल टच दे रहे थे। हेयरस्टाइल की बात करें तो उन्होंने अपने बालों को खुला रखा था, जो पूरे लुक में नैचुरल एलिगेंस लेकर आ रहा था।

janhvi kapoor

सोशल मीडिया पर मिला जबरदस्त रिस्पॉन्स

जान्हवी (Janhvi Kapoor) की ये तस्वीरें और वीडियोज़ सोशल मीडिया पर वायरल हो चुकी हैं। फैंस उनके इस रॉयल अंदाज़ की तारीफ करते नहीं थक रहे हैं। कई लोगों ने उनके लुक को “परियों जैसी खूबसूरत” बताया है, तो कुछ ने इसे “अब तक का बेस्ट शोस्टॉपर लुक” करार दिया है। जाह्नवी कपूर ने एक बार फिर साबित कर दिया कि वह न सिर्फ एक टैलेंट एक्ट्रेस हैं बल्कि फैशन आइकन भी हैं। इंडिया कॉउचर वीक 2025 के इस रैंप वॉक ने उनके स्टाइलिश और एक्सपेरिमेंटल अप्रोच को एक बार फिर निखार दिया है। यहीं वजह है कि उनका ये लुक अब जमकर वायरल हो रहा है।

ये भी पढ़ें: Avatar Fire and Ash Trailer Out Now: इमेजिनेशन की दुनिया में पेंडोरा में इस बार दिखेगी खतरनाक विलेन

Yashika Jandwani