तुनिषा शर्मा सुसाइड केस में मुकेश खन्ना ने पैरेंट्स को ठहराया जिम्मेदार, बोले- ‘अगर परिवार का कोई साथ होता तो… ‘

Summary :

टीवी एक्ट्रेस तुनिषा शर्मा के सुसाइड केस ने पूरे देश को हिला कर रख दिया। तुनिषा शर्मा की सुसाइड पर जहां एक तरफ तो एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के साथ साथ परिवार वालों में मातम छाया है तो वहीं इस केस में अब कई लोगों के बयान भी सामने आ रहे है। इसी सिलसिले में अब वेटरन एक्टर मुकेश खन्ना का भी रिएक्शन सामने आ गया है, जिन्होंने इस तरह की घटनाओं के लिए पैरेंट्स को कसूरवार ठहराया है।

टीवी एक्ट्रेस
तुनिषा शर्मा के सुसाइड केस ने पूरे देश को हिला कर रख दिया। तुनिषा शर्मा की
सुसाइड पर जहां एक तरफ तो एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के साथ साथ परिवार वालों में मातम
छाया है तो वहीं इस केस में अब कई लोगों के बयान भी सामने आ रहे है। इसी सिलसिले
में अब वेटरन एक्टर मुकेश खन्ना का भी रिएक्शन सामने आ गया है, जिन्होंने इस तरह
की घटनाओं के लिए पैरेंट्स को कसूरवार ठहराया है।

Did Mukesh Khanna Take Inspiration From Bhishma Pitamah & Didn't Get  Married? Mahabharat Actor Clears The Air

मुकेश खन्ना एक
ऐसे एक्टर है जो किसी भी मामले पर बेबाकी से और खुले दिल से अपनी बात बोलने के लिए
जाने जाते है। मुकेश खन्ना को अक्सर तमाम मुद्दों पर खुलकर बात करते देखा जाता रहा
है। इस वक्त देश में टीवी एक्ट्रेस तुनिषा शर्मा की आत्महत्या का मामला गर्माया
हुआ है, जिस पर बात करते हुए मुकेश खन्ना ने एक वीडियो पोस्ट किया है।

मुकेश खन्ना ने तुनिषा
शर्मा की आत्महत्या पर कहा
, ‘इस तरह के हर
किस्से में कोई ना कोई बॉयफ्रेंड जरूर मिलता है
, जिस पर वह लड़की डिपेंड करती और फिर वो उस लड़की को धोखा दे
देता है। इससे उसका दिल टूट जाता है और वो बहुत जल्द हार मान लेती है। इस घटना में
भी उसके बॉयफ्रेंड को पकड़ा गया है। उसमें भी खान नाम जुड़ा है। कई लोग इसे फिर से
लव-जिहाद के नाम पर लेंगे। मैं इसे उसमें शामिल नहीं करुंगा क्योंकि हर खान जरूरी
नहीं कि इस तरह के काम करता है।
‘

इसके साथ ही मुकेश
खन्ना ने कहा
, ‘ तुनिषा शर्मा चली गई।
उंगली उसके बॉयफ्रेंड पर उठी रही है। उसे गिरफ्तार भी कर लिया है। लेकिन इसके पीछे
जो जड़ है
, उस पर कोई बात नहीं कर
रहा है। तुनिषा के को-स्टार उसको श्रद्धांजलि दे रहे हैं
, आत्मा की शांति की बात कर रहे हैं। लेकिन बाद
में वह फिर उसी दलदल में चले जाते हैं और इस बात से अनजान हो जाते हैं अब किसका
नंबर आएगा। सुशांत सिंह राजपूत से ये सुसाइड का सिलसिला शुरू हुआ और अब तक न जाने
कितने कलाकारों ने अपनी जिंदगी को खत्म कर दिया।
‘

इतना ही नहीं, मुकेश खन्ना ने ये भी कहा, ‘सबसे बड़े कसूरवार माता पिता है। खासकर
लड़कियों के। लड़के तो अपने आप को संभाल लेते हैं और लेकिन लड़कियां इमोशनली जुड़
जाती हैं। लड़की बॉयफ्रेंड को सबकुछ मान लेती हैं लेकिन उसे जब पता चलता है कि वह
उसे धोखा दे रहा है तो सोचिए उसके दिल पर क्या गुजरती है। तुनिषा ने एक खतरनाक
फैसला लिया
, जिससे उसका
परिवार परेशान हो गया है और टीवी इंडस्ट्री स्तब्ध हो गई। सुसाइड एक से दो मिनट का
अवसाद होता है। उस समय अगर कोई दोस्त या परिवार का सदस्य मौजूद होता तो तुनिषा की
जान नहीं जाती। वह एक बार बताती कि ऐसा करने जा रही है तो सामने वाला सवाल करता वह
रोती। माता-पिता अपनी लड़कियों
को सैटेलाइट
इंडस्ट्री में भेज देते हैं लेकिन उन्हें अकेला नहीं छोड़ना चाहिए। माता-पिता को
अपने बच्चों से मिलते रहना चाहिए। साथ ही उनका दोस्त बनना चाहिए और उनका हाल-चाल
लेते रहना चाहिए।
‘

Desk Team