चार साल से बड़े पर्दे से
गायब रहे बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर इन दिनों न्यूज में छाए हुए हैं। प्रोफेशनल लाइफ
हो या पर्सनल रणबीर पूरी तरह से लाइमलाइट में बने हैं। एक बार फिर रणबीर कपूर के
फैंस के लिए अच्छी खबर आई है। 7 जुलाई को हॉलीवुड फिल्म ‘थॉर: लव एंड थंडर’ सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली हैं और अब इस फिल्म के साथ
रणबीर की एक नहीं बल्कि दो फिल्मों का ट्रेलर दर्शकों को सिनेमा हॉल में देखने को
मिलेगा।
रणबीर कपूर और
आलिया भट्ट की मच अवेटेड मूवी ‘ब्रह्मास्त्र‘ का ट्रेलर क्रिस हेम्सवार्थ की फिल्म ‘थॉर: लव एंड थंडर’ के साथ सिनेमाघरों में दिखाया जाएगा। इसके साथ ही रणबीर और
वाणी कपूर की फिल्म ‘शमशेरा’ का ट्रेलर भी दर्शकों को देखने को मिलेगा।
आपको बता दें 22
जुलाई को ‘शमशेरा’ रिलीज हो रही है। फिल्म में रणबीर कपूर लीड रोल में है तो
वहीं संजय दत्त विलेन की भूमिका में दिखाई देने वाले है। इसके अलावा वाणी कपूर भी
अहम रोल में दिखाई देंगी। करण मल्होत्रा के डायरेक्शन में बनी ये फिल्म हिंदी, तमिल और तेलुगु
भाषा में रिलीज होगी।
इसके अलावा ‘ब्रह्मास्त्र‘ इस साल 9 सिंतबर को रिलीज होगी। रणबीर कपूर काफी समय से
बड़े पर्दे से गायब रहे हैं इस वजह से फैंस को बेसब्री से इस फिल्म का इंतजार है।
वहीं इस फिल्म में रणबीर-आलिया पहली बार बड़े पर्दे पर साथ दिखाई देंगे।


Download Android App
Download iOS App






