India’s Got Latent 2 Leaked Pic: India’s Got Latent 2 में दिखीं आलिया-शरवरी, Samay Raina संग Viral Photo ने बढ़ाई फैंस की एक्साइटमेंट

Summary :

India’s Got Latent 2 Leaked Pic: बॉलीवुड एक्ट्रेस Alia Bhatt और Sharvari इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म Alpha को लेकर लगातार चर्चा में बनी हुई हैं। इसी बीच सोशल मीडिया पर एक तस्वीर तेजी से वायरल हो रही है, जिसमें दोनों एक्ट्रेसेस कॉमेडियन और यूट्यूबर Samay Raina के साथ नजर आ रही हैं। इस फोटो ने इंटरनेट पर हलचल मचा दी है और फैंस अब कई तरह के कयास लगाने लगे हैं। India’s Got Latent 2 Leaked Pic: जजेस के पैनल पर बलराज और सोलंकी संग दिखीं ‘अल्फा’ की हसीनाएं सोशल मीडिया पर जो तस्वीर वायरल हो रही है,…

India’s Got Latent 2 Leaked Pic: बॉलीवुड एक्ट्रेस Alia Bhatt और Sharvari इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म Alpha को लेकर लगातार चर्चा में बनी हुई हैं। इसी बीच सोशल मीडिया पर एक तस्वीर तेजी से वायरल हो रही है, जिसमें दोनों एक्ट्रेसेस कॉमेडियन और यूट्यूबर Samay Raina के साथ नजर आ रही हैं। इस फोटो ने इंटरनेट पर हलचल मचा दी है और फैंस अब कई तरह के कयास लगाने लगे हैं।

India’s Got Latent 2 Leaked Pic: जजेस के पैनल पर बलराज और सोलंकी संग दिखीं ‘अल्फा’ की हसीनाएं

India’s Got Latent 2
India’s Got Latent 2 ( Source : Social Media)

सोशल मीडिया पर जो तस्वीर वायरल हो रही है, उसमें आलिया भट्ट और शरवरी बेहद कैजुअल और स्टाइलिश अंदाज में नजर आ रही हैं। सबसे हैरान करने वाली बात यह है कि दोनों एक्ट्रेसेस शो के जजेस पैनल पर बैठी हुई हैं। उनके साथ पैनल में कॉमेडियन बलराज सिंह घई और आशीष सोलंकी भी नजर आ रहे हैं।

इस सेटअप को देखकर साफ अंदाजा लगाया जा रहा है कि आलिया और शरवरी अपनी आने वाली धांसू एक्शन-थ्रिलर फिल्म ‘अल्फा‘ का प्रमोशन करने के लिए समे रैना के इस अनोखे शो का हिस्सा बनी हैं। हालांकि, मेकर्स की तरफ से अभी कोई ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं की गई है, लेकिन लीक हुई फोटो ने फैंस का एक्साइटमेंट सातवें आसमान पर पहुंचा दिया है।

Alpha Movie Promotion: सोशल मीडिया पर फैंस बोले- ये एपिसोड तो रिकॉर्ड तोड़ेगा

Alpha Movie Promotion
Alpha Movie Promotion ( Source: Social Media)

जैसे ही यह तस्वीर इंटरनेट पर सामने आई, वैसे ही फैंस ने कमेंट्स करना शुरू कर दिया। किसी ने लिखा, “अब तो ये एपिसोड सुपरहिट होगा”, तो किसी ने कहा, “आलिया और समे का कॉम्बिनेशन देखने में मजा आएगा।” कई यूजर्स का मानना है कि फिल्म ‘Alpha’ के प्रमोशन के लिए यह खास प्लान बनाया गया है।

आलिया भट्ट की सोशल मीडिया फैन फॉलोइंग पहले से ही काफी मजबूत है, वहीं शरवरी भी पिछले कुछ समय में अपनी फिल्मों और ग्लैमरस अंदाज को लेकर सुर्खियों में रही हैं। ऐसे में दोनों का एक साथ किसी वायरल शो में नजर आना फैंस के लिए किसी सरप्राइज से कम नहीं माना जा रहा।

समे रैना का शो अपने अनोखे कॉन्सेप्ट और मजेदार कंटेंट की वजह से युवाओं के बीच काफी पॉपुलर है। शो में आने वाले गेस्ट्स अक्सर अपनी पर्सनल लाइफ, फिल्मों और करियर को लेकर दिलचस्प बातें शेयर करते नजर आते हैं। यही वजह है कि लोग अब आलिया और शरवरी वाले एपिसोड का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

Alpha , Alia Bhatt Latest News: को लेकर पहले से बना हुआ है जबरदस्त बज

फिल्म Alpha पहले से ही चर्चा में बनी हुई है। यह एक बड़ी एक्शन-थ्रिलर फिल्म मानी जा रही है, जिसमें आलिया भट्ट और शरवरी का दमदार अवतार देखने को मिलेगा। फिल्म को लेकर दर्शकों में जबरदस्त एक्साइटमेंट बना हुआ है। यश राज फिल्म्स (वाईआरएफ) की जासूसी थ्रिलर फिल्म

अल्फा, जिसमें आलिया भट्ट, शरवरी वाघ, अनिल कपूर और बॉबी देओल मुख्य भूमिका में हैं, 10 जुलाई, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है ।

सूत्रों की मानें तो फिल्म में दोनों एक्ट्रेसेस पहले कभी ना देखे गए अंदाज में नजर आएंगी। खास बात यह है कि आलिया भट्ट पहली बार इतने बड़े एक्शन स्पेस में दिखाई देने वाली हैं। वहीं शरवरी भी अपने रोल के लिए काफी मेहनत कर रही हैं।

Read More: सन्नाटा चीर कर आएगी खबर! फुलेरा गांव में फिर छिड़ेगा खूनी ‘चुनावी दंगल’, क्या इस बार बलि चढ़ेगी सचिव जी की नौकरी..

Mahima Bhardwaj

महिमा भारद्वाज पिछले एक साल से पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रही हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत Hindustan Times में की, जहाँ उन्होंने डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और ट्रेंडिंग टॉपिक्स से जुड़ा कंटेंट लिखा। इस दौरान उन्हें न्यूज़ रिसर्च, कंटेंट राइटिंग, हेडलाइन ड्राफ्टिंग और SEO फ्रेंडली आर्टिकल्स तैयार करने का व्यावहारिक अनुभव मिला। महिमा को बॉलीवुड से जुड़ी खबरें, फिल्म रिव्यू, सेलेब्रिटी अपडेट्स और एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स पर लिखना पसंद है। कंटेंट राइटिंग के साथ-साथ उन्हें इंटरव्यू और मीडिया से जुड़े कामों में भी रुचि है। फिलहाल महिमा भारद्वाज Punjab Kesari में Bollywood Writer के रूप में काम कर रही हैं।