बॉलीवुड की बेबाक एक्ट्रेस कही जाने वाली स्वरा भास्कर इन दिनों अपने शादी को लेकर लगागतार सुर्ख़ियों में बनी हुई हैं। दरअसल एक्ट्रेस की लगातार वेडिंग की फोटोज वायरल हो रही हैं। प्री-वेडिंग से लेकर अब शादी की सारी रश्मों की तस्वीरें अब धीरे-धीरे सामने आ रही हैं। संगीत,मेहंदी और हल्दी के बाद अब शादी की एक और रश्म को लेकर बड़ा अपडेट सामने आ रहा हैं।

दरअसल स्वरा के लिए आज यानी 16 मार्च का दिन और भी खास है। ऐसा हम इसलिए कह रहे है क्यों की स्वरा और फहाद आज दिल्ली में ग्रैंड रिसेप्शन देने वाले हैं। स्वरा भास्कर के पिता उदय भास्कर ने सोशल मी़डिया पर वेडिंग रिसेप्शन का एक इनविटेशन पोस्ट किया है जिसमें दिन, जगह और समय का भी जिक्र किया गया है। जहां रिसेप्शन का वेन्यू सुनकर आप भी हैरान रह जाएंगे।

बता दे की दिल्ली के एयरफोर्स ऑडिटोरियम में ये वेडिंग रिसेप्शन होगा जिसमें परिवार के अलावा, खास दोस्त और कुछ बॉलीवुड हस्तियां भी शिरकत करने वाली हैं। फहाद राजनीति से ताल्लुक रखते हैं, तो उम्मीद की जा रही है कि इस वेडिंग रिसेप्शन में राजनीतिक से ताल्लुक रखने वाले भी बतौर मेहमान भी यहां पहुंच सकते हैं।

दरअसल दोनों ही कपल की लव स्टोरी की शुरुआत साल 2019 में प्रोटेस्ट के दौरान हुई थी। जहां पहले तो दोनों के बीच दोस्ती थी। फिर समय के साथ कब ये दोस्ती प्यार में बदल गयी किसी को पता ही नहीं चला।

फिर लम्बे समय तक एक दूसरे को डेट करने के बाद 6 जनवरी को एक्ट्रेस ने फहाद संग रजिस्टर मैरिज की जिसके बाद खुद स्वरा भास्कर ने फोटोज पोस्ट कर इस बात की जानकारी दी की दोनों शादी करने की प्लान कर रहे हैं।


Download Android App
Download iOS App



