कचरे का डिब्बा लेकर घूम रहे हैं इरफान खान

Summary :

NULL

इरफान खान की एक तस्वीर सामने आई हैं जिसमें वह कूड़ेदान का डिब्बा लिए हुए घूम रहे हैं और काफी परेशान नजर आ रहे हैं। लेकिन कूडे़दान के डिब्बे को लेकर वह परेशान क्यों है यह बात समझ में नहीं आ रही है। ऐसा अंदाजा लगाया जा रहा है कि उनकी यह तस्वीर उनकी आगामी फिल्म का हिस्सा है, जिसका नाम ब्लैकमेल है।

कूड़ेदान के डिब्बे को लेकर वह लोगों को कैसे ब्लैकमेल करने वाले हैं यह तो बाद में पता चलेगा। बता दें कि इरफान अभिनव देव के साथ अपनी अगली फिल्म करने जा रहे हैं, जिसकी आधिकारिक घोषणा हाल ही में टी सीरीज ने की है। इरफान खान के साथ लोगों को ब्लैकमेल करने में उनका साथ कीर्ति कुल्हरी देने वाली हैं।

अधिक लेटेस्ट खबरों के लिए यहां क्लिक  करें।

Desk Team