बॉलीवुड के दंबग सलमान खान और खिलाड़ी अक्षय कुमार के बीच अनबन हो गई है। लेकिन यह किसी फिल्म या हीरोइन को लेकर नहीं बल्कि एक दूसरी महिला को लेकर है। दरअसल, खबरें हैं कि अक्षय कुमार ने सलमान खान की पूर्व मैनेजर रेशमा शेट्टी को हायर कर लिया है, जो सलमान खान को अच्छा नहीं लग रहा है।
सूत्रों की मानें तो रेशमा अब बॉलीवुड के हर बड़े प्रोजक्ट्स को अक्षय कुमार को दिलाने की कोशिश कर रही हैं वैसे भी इन दिनों अक्षय कुमार के सितारे बुलंद है उनके पास काम चलकर आ रहा है। खबरें तो यहां तक भी हैं कि रेशमा अक्षय को सलमान खान का पसंदीदा शो बिग बॉस भी दिलाने की कोशिश में हैं। अब वह इस काम में कितना सफल हो पाती हैं यह तो आने वाला वक्त बताएगा।
अधिक लेटेस्ट खबरों के लिए यहां क्लिक करें।


Download Android App
Download iOS App



