कैटरीना कैफ इन दिनों अपनी आगामी फिल्म टाइगर जिंदा है को लेकर चर्चा में हैं। फिल्म से ज्यादा वह सलमान खान के साथ अपनी नजदीकी को लेकर सुर्खियां बटोर रही हैं, इसका कारण है कि ब्रेकअप के बाद एक- दूसरे से दूर हुए कैटरीना और सलमान जब साथ आए हैं तो अपनी इस दोस्ती को पूरी तरह से भुनाने में लगे हैं। उनकी तारीफ का सलमान खान कोई मौका नहीं छोड़ रहे हैं।
लेकिन मौका मिलने पर सलमान उन पर आरोप लगाने से भी नहीं चूके हैं। दरअसल, सलमान ने एक कार्यक्रम के दौरान कहा कि कैटरीना ने जब भी उन्हें जिस फिल्म के लिए सलाह दी वह फिल्म सुपरफ्लॉप हुई। हालांकि यह उनका खुद का मानना है जबकि फिल्मों के हिट और फ्लॉप होने में कैटरीना क्या कर सकती हैं यह तो दर्शकों के पसंद और नापसंद पर निर्भर करता है।
अधिक लेटेस्ट खबरों के लिए यहां क्लिक करें।


Download Android App
Download iOS App



