इरफान खान के बेटे बाबिल इस फिल्म से कर रहे डेब्यू, बोले- बाबा की मौत से टूट गया…

Summary :

‘काला’ में बाबिल संग तृप्ति डिमरी, स्वास्तिका मुखर्जी और अमित सियाल भी अहम भूमिका में नजर आएंगे। वहीं, बॉलीवुड डेब्यू करने पर बाबिल ने बताया कि स्क्रिप्ट पढ़ने से पहले ही इस प्रोजेक्ट के लिए उत्साहित थे।

दिवंगत बॉलीवुड एक्टर इरफान
खान को गुजरे दो साल हो चुका है। इरफान आज भी लोगों के दिलों में जिंदा है। इरफान अपनी
फिल्मों और अभिनय के जरिय आज भी करोड़ो दिलों पर राज कर रहे हैं। अब पिता की नक्शेकदम पर
चलते दिख रहे हैं इरफान के बेटे बाबिल खान। बाबिल जल्द ही अपना बॉलीवुड डेब्यू
करने वाले है। बाबिल फिल्म ‘काला’ में नजर आने वाले है। ‘काला’ में बाबिल संग
तृप्ति डिमरी, स्वास्तिका मुखर्जी और अमित सियाल भी अहम भूमिका में नजर आएंगे।
वहीं, बॉलीवुड डेब्यू करने पर बाबिल ने बताया कि स्क्रिप्ट पढ़ने से पहले ही इस
प्रोजेक्ट के लिए उत्साहित थे।

इरफान खान की एक्टिंग की
प्रशंसा सिर्फ बॉलीवुड में ही नही बल्कि हॉलीवुड में भी होती थी। इरफान कई हॉलीवुड
फिल्मों में काम कर चुके थे। अब पिता इरफान खान की राह पर निकल पड़े है बेटे बाबिल
खान। बाबिल नेटफिलिक्स की फिल्म ‘काला’ से बॉलीवुड में डेब्यू करने को तैयार है।

इस दौरान बाबिल ने फिल्म के
सेट पर अपने अनुभवों को साझा करते हुए बताया कि,
“मेरे एक करीबी दोस्त
अन्विता के सहायक रहे हैं और इससे पहले कि मैं स्क्रिप्ट पढ़ता
, मैं फिल्म करना
चाहता था। मेरे पास इसके बारे में कभी दूसरा विचार नहीं था और मैं ऑडिशन के लिए
तैयार था। यह वह समय था जब बाबा का निधन हो गया था और मैं टूट गया था और कमजोर हो
गया था। जब मैं क्लीन स्लेट फिल्म्ज़ पहुंचा
, तो उन्होंने मुझे बहुत
सुरक्षित महसूस कराया।
”

वहीं, फिल्म की निर्देशक
अन्विता दत्त ने बाबिल की तारीफ करते हुए कहा कि, व
ह बहुत सारी ऊर्जा के साथ सेट पर आया था। बाबिल की स्क्रीन
पर उपस्थिति बहुत अच्छी है और वह फिल्म में सिर्फ “सुंदर
, निर्दोष और अविश्वसनीय” थे।

अन्विता ने आगे कहा,
“बाबिल को शायद याद न हो लेकिन मैं उनसे एक
पार्टी में मिली थी जब वह सिर्फ 14 साल के थे और वास्तव में उन्हें दिलचस्प लगा। जब
हम जगन के लिए ऑडिशन दे रहे थे
, हमने कई लड़कों
का टेस्ट किया। कुछ बहुत दिलचस्प लेकिन सही फिट नहीं हो रहे थे। उसने जिस दोस्त का
जिक्र किया
, उसने लापरवाही से
पूछा कि क्या मैं बाबिल की टेस्ट लेना चाहता हूं। मुझे नहीं पता था कि वह अभिनय
में है। मुझे पता था कि वह फिल्मों की पढ़ाई कर रहा है और सिनेमैटोग्राफर बनना
चाहता है।

Bulbbul' Director Anvita Dutt On Film's Depiction Of Abuse, Its Idea Of  Violent Justice And Men | HuffPost Entertainment

आगे उन्होंने
बताया कि जब मैंने ऑडिशन देखा तो सिर्फ दो पंक्तियों में मुझे पता चला कि वह जगन
हैं। यह पहली बार था जब वह कैमरे का सामना कर रहे थे और यह भयावह हो सकता था। बाबिल
भी उदास जगह से आ रहा था और फिर भी अपनी ऊर्जा बरकरार रखी। वह वास्तव में एक सुंदर
भगवान का बच्चा है और फिल्म में चमक गया है।
”

Desk Team