इरफान के बेटे बाबिल ने पिता का बिल्ली के साथ खेलते हुए वीडियो किया शेयर, देखें वीडियो

Summary :

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता इरफान खान का निधन 29 अप्रैल को हो गया था। विश्व सिनेमा को इरफान के जाने से बहुत ज्यादा क्षति हुई है। इरफान के जाने का एहसास अभी तक फिल्म इंडस्ट्री

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता इरफान खान का निधन 29 अप्रैल को हो गया था। विश्व सिनेमा को इरफान के जाने से बहुत ज्यादा क्षति हुई है। इरफान के जाने का एहसास अभी तक फिल्म इंडस्ट्री और उनके फैंस को नहीं हुआ है। इरफान के निधन के बाद सोशल मीडिया पर कुछ पोस्ट्स उनके बड़े बेटे बाबिल ने शेयर किये हैं। ऐसा ही एक पोस्ट उन्होंने फिर से साझा किया है। 
बाबिल कर रहे हैं पिता से जुड़े कई पोस्ट्स शेयर
हाल ही में सोशल मीडिया पर इरफान की एक ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीर बाबिल ने पोस्ट की है और उसमें बिल्ली के साथ इरफान दिखाई दे रहे हैं। अपने पिता से जुड़े पोस्ट्स, मीम्स और तस्वीरें लगातार बाबिल साझा कर रहे हैं। खबरों के अनुसार, अपने पिता के साथ बाबिल बहुत ही नजदीक थे। 

बता दें कि अपने पिता से जुड़ा कुछ वक्त पहले एक मीम बाबिल ने पोस्ट किया था। इरफान खान के साथ इस मीम में एक फरिश्ता दिखाया गया। फरिश्ते से इरफान एक अच्छी स्क्रिप्ट की बात इस मीम में करते दिखाई दे रहे हैं। इतना ही नहीं इरफान खान का एक वीडियो भी उन्होंने सोशल मीडिया पर साझा किया था। उस वीडियो में किसी होटल में वह गोलगप्पे खाते दिख रहे थे। इसके अलावा एनएसडी के दिनों की इरफान की कुछ तस्वीरें भी बाबिल ने पोस्ट की। 

साल 1984 में एम.एम. की पढ़ाई पूरी करने के बाद नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा दिल्ली में इरफान खान ने दाखिला लिया था। नसीरुद्दीन शाह की एक्टिंग से इरफान बहुत प्रभावित हुए थे। इरफान जब 15-16 साल के थे तब उन्होंने अभिनय करने का फैसला कर लिया था। 

View this post on Instagram

NSD.

A post shared by Babil Khan (@babil.i.k) on

Desk Team