सुरक्षाबलों में कोरोना वायरस के मामलों में लगातार बढ़ोत्तरी हो रही है। रविवार को सीमा सुरक्षा बल (BSF) में कोरोना के 18 नए मामले सामने आए है। इसमें से 16 जवान त्रिपुरा और 2 दिल्ली से हैं। BSF के अब तक 276 जवान कोरोना से संक्रमित हो चुके हैं। अब तक कोरोना संक्रमित दो बीएसएफ जवानों की मौत हो गई है।
कोरोना महामारी के बीच सरहद को सुरक्षित रखने, नागरिक प्रशासन के साथ काम करने और अन्य आवश्यक जिम्मेदारियों को पूरा करने की चुनौतियों का सामना करते हुए सुरक्षाबलों के कई जवान कोरोना की चपेट में आ चुके है। वहीं देश में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा बढ़कर 63000 के करीब पहुंच गया है, वहीं अब तक 2100 से अधिक लोगों की जान जा चुकी है।
पश्चिम बंगाल में BJP ने ममता सरकार को घेरने के लिए बनाई रणनीति, ‘ममता मिसिंग’ कैम्पेन किया शुरू
देश में लगातार कोरोना मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है। त्रिपुरा में शुक्रवार को अंबस्सा में तैनात बीएसएफ की 86वीं बटालियन के 25 जवान कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद राज्य सरकार ने कोरोना इलाज़ के लिए विशेष हॉस्पिटल बनवा रही है।


Download Android App
Download iOS App



