सुनील शेट्टी की बेटी अथिया शेट्टी और उनके क्रिकेटर पति केएल राहुल शादी के बाद से खूब एंजॉय कर रहे हैं। बता दें, चार साल की डेटिंग के बाद केएल राहुल ने 23 जनवरी, 2023 को अथिया शेट्टी से शादी कर ली। दोनों की शादी को अब एक साल हो गया है और ऐसा लग रहा है कि वे अपने जीवन में पहली बार माता-पिता बनने के लिए तैयार हैं।
- चार साल की डेटिंग के बाद केएल राहुल ने 23 जनवरी, 2023 को अथिया शेट्टी से शादी कर ली थी।
- वे अपने जीवन में पहली बार माता-पिता बनने के लिए तैयार हैं।
मां बनने वाली हैं अथिया शेट्टी?
अथिया शेट्टी को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है, एक्ट्रेस के पिता सुनील शेट्टी ने अपनी लाडली की प्रेग्नेंसी को एक बड़ा हिंट दिया है। सुनील शेट्टी के घर जल्द किलकारियां गूंजने वाली हैं। खबरें आ रही हैं कि सुपरस्टार की लाडली अथिया शेट्टी प्रेग्नेंट हैं और जल्द मां बनने वाली हैं। इस बात की जानकारी खुद सुपरस्टार ने दी है। दरअसल, टीवी का मशहूर डांस रियलिटी शो ‘डांस दीवाने’ के दौरान सुनील शेट्टी ने अथिया शेट्टी प्रेग्नेंसी को लेकल एक बड़ा हिंट दिया है। इसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
सुनील शेट्टी के बयान से प्रेग्नेंसी की खबर हुई तेज
वीडियो में भारती सिंह कहती हैं कि ‘सुनील सर, आपकी बेटी के बच्चे होंगे और आप नाना बन जाओगे.’ इस पर एक्टर कहते हैं कि ‘हां, अगले सीजन में मैं जब यहां आऊंगा तो नाना की तरह स्टेज पर चलूंगा’। भारती मजाकिया अंदाज में आगे कहती हैं कि ‘फिर आपको झुक कर चलना पड़ेगा और एक दो दांत भी गिराने पड़ेंगे। इतना हैंडसम नाना’।
वहीं सुनील शेट्टी का रिएक्शन अब चर्चा का विषय बन चुका है. सुनील शेट्टी के इस बयान ने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी है। फैंस अब गुड न्यूज सुनने के लिए बेताब है। पोस्ट पर कमेंट्स की बाढ़ आ गई है।
कब हुई थी शादी
बता दें कि केएल राहुल और अथिया ने पिछले साल जनवरी में शादी रचाई थी। कपल की शादी की सारी रस्में सुनील शेट्टी के खंडाला वाले फॉर्म हाउस में हुई थी।


Download Android App
Download iOS App







