टीवी एक्टर Apurva Agnihotri ने सालों बाद खोली Bigg Boss की पोल! भाईजान के शो को बताया स्क्रिप्टेड

Summary :

टीवी के चहीते कपल्स में से एक अपूर्व अग्निहोत्री और शिल्पा अग्निहोत्री ने हाल ही में एक व्लॉग के जरिए ‘बिग बॉस’ को लेकर चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। अपूर्व अग्निहोत्री और शिल्पा अग्निहोत्री ने ‘बिग बॉस’ पर गंभीर आरोप लगाए हैं। चलिए जानते हैं कि उन्होंने क्या-क्या कहा है।

टीवी जगत के पॉपुलर कपल अपूर्व अग्निहोत्री और अपूर्व अग्निहोत्री भले ही एक्टिंग दुनिया से दूर हो गए हैं। मगर कपल सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहता है और अपने व्लॉग्स के जरिए वह अपनी पर्सनल लाइफ के अपडेट्स फैंस के साथ शेयर करते रहते हैं। इस बार कपल ने पॉपुलर रिएलिटी शो ‘बिग बॉस’ को लेकर कई चौंकाने वाले खुलासे किए है जिस पर कपल सुर्खियों में आ गया है।
वैसे तो सलमान खान के शो बिग बॉस पर कई बार बायस्ड और स्क्रिप्टेड होने के आरोप लग चुके हैं. एक नहीं बल्कि कई कंटेस्टेंट्स ने इस शो को लेकर खुलासे किए हैं। इस बार टिनसेल टाउन के पावर कपल शिल्पा और अपूर्व ने अपने लेटेस्ट व्लॉग्स में अपनी बिग बॉस जर्नी के बारे में बात की। इसी के साथ उन्होंने शो पर कई गंभीर आरोप भी लगाए।
दरअसल, अपने व्लॉग में अपूर्व और शिल्पा ने बताया कि अक्सर उनसे पूछा जाता है कि क्या ‘बिग बॉस’ स्क्रिप्टेड है? या विनर पहले से तय होता है? जब अपूर्व ने शिल्पा से पूछा कि क्या शो स्क्रिप्टेड है या नहीं। इस पर एक्ट्रेस ने कहा, बिग बॉस स्क्रिप्टेड नहीं है लेकिन हर कोई जानता है, कि अगर मुझे द पर्सन बनना है तो क्या करना होगा।
मगर शिल्पा के जवाब से उनके पति अपूर्व असहमत दिखे। एक्टर ने कहा, बिग बॉस स्क्रिप्टेड है। चैनल जानता है कि कौन और कैसे प्रतिक्रिया देगा, और इसलिए लोगों ने हाल के सीजन में भविष्यवाणी करना शुरू कर दिया है, और निर्माताओं को अंत में जबरदस्ती यह चीज बदलनी पड़ती है। ताकि वह विजेता के नाम से सभी को हैरान कर सकें।
इसी के साथ एक्टर ने बिग बॉस 16 का जिक्र करते हुए आगे कहा कि हमने इसे हाल ही के सीजन में देखा था, वरना सभी जानते हैं कि वो चैनल फेस है (प्रियंका चाहर चौधरी की ओर इशारा करते हुए) इसलिए वो विजेता बनती। इसलिए मेरा मानना है कि कुछ हद तक स्क्रिप्टेड है। इसी के साथ कपल ने  बताया कि उनकी बिग बॉस की जर्नी कुछ खास नहीं रही थी।

Desk Team