आमिर अली-संजीदा शेख की शादी में सबकुछ नहीं ठीक, क्या टूटने वाला है रिश्‍ता?

Summary :

टीवी इंडस्ट्री का पॉपुलर कपल संजीदा शेख और आमिर अली को लेकर एक चौंका देने वाली खबर सामने आ रही है।

टीवी इंडस्ट्री का पॉपुलर कपल संजीदा शेख और आमिर अली को लेकर एक चौंका देने वाली खबर सामने आ रही है। जी हां ऐसा बताया जा रहा है कि आमिर और संजीदा के रिश्ते में कुछ भी ठीक नहीं चल रहा है और अब बात यहां तक आ पहुंची है कि दोनों अलग होने के बारे में सोच-विचार कर रहे हैं। इतना ही नहीं ये कपल पिछले बहुत दिनों से एक साथ नहीं रह रहे हैं।
सूत्रों के हवाले से आमिर और संजीदा के रिश्ते में अब दरार आ गई है। वैसे अब तक दोनों के रिश्ते में आई दरार के बारे में कुछ वजह नहीं पता चल सकी है,लेकिन इस बात की पुष्टिï की जा रही है कि दोनों लंबे समय से अलग रह रहे हैं। फिलहाल आमिर खान ने अपने और संजीदा के रिश्ते के बारे में ज्यादा कुछ कहने से मना कर दिया है। 
इस दौरान हैरान कर देने वाली बात यह है कि तीन महीने पहले पति आमिर खान के जन्मदिन पर संजीदा ने एक सेल्फी शेयर की थी। इस सेल्फी में संजीदा और आमिर साथ में नजर आ रहे थे और उन्होंने कैप्शन लिखा,आमिर मेरी इच्छा है कि आप जीवन को प्यार करते रहें और सपने देखना कभी भी बंद नहीं करें। अब संजीदा का इस तरह का पोस्ट वाकई चौंका देने वाला है। 
वहीं संजीदा के बर्थडे पर आमिर ने उनकी कुछ तस्वीरें और वीडियो शेयर करते हुए लिखा हैप्पी बर्थडे लव,तुम हमेशा मेरा और मेरे दिल का हिस्सा बनी रहोगी। 

अब इस तरह से आमिर और संजीदा के ये सोशल मीडिया पोस्ट काफी कुछ बयां कर रहे हैं। अब यह खबर कितनी सच है या झूठ ये तो समय आने पर ही मालूम हो पाएगा। 
जानकारी के लिए बता दें की आमिर और संजीदा ने 7 साल के अफेयर के बाद मार्च 2012 में न‍िकाह क‍िया था। इससे पहले दोनों ने 2007 में नच बल‍िए 3 का टाइटल जीता था। इस कपल ने 2008 में साथ में एक टीवी शो भी क‍िया था। इसका नाम था क्‍या द‍िल में है। 

Desk Team