नयी दिल्ली : अखिल भारतीय शतरंज महासंघ (एआईसीएफ) ने बुधवार को बंगाल शतरंज संघ (बीसीए) अधिकारियों के खिलाफ भ्रष्टाचार के आरोपों की जांच के लिये कलकत्ता उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश ज्योतिरमय भट्टाचार्य को नियुक्त किया।
ग्रैंडमास्टर दिब्येंदू बरूआ ने बीसीए सचिव अतनु लाहिड़ी पर भ्रष्टाचार में लिप्त होने और शतरंज के बढ़ावे के लिये मिले धनराशि को अपनी कंपनी ग्लोबल चेस में लगाने का आरोप लगाया।
भारतीय खेल प्राधिकरण ने भी पाया कि बंगाल शतरंज द्वारा राष्ट्रीय सब जूनियर शतरंज चैम्पियनशिप के लिये दिया गया निधि उपयोग प्रमाण पत्र जाली था। एआईसीएफ ने संचालन बोर्ड बैठक में लिये गये फैसले के अनुसार इस मामले में प्राथमिकी भी दर्ज की है और साई को सरकारी एजेंसी से फारेंसिक जांच कराने का अनुरोध किया है।


Download Android App
Download iOS App



