बॉलीवुड की अपने समय की जानी मानी अभिनेत्री नाजिमा ने बॉलीवुड की कई फिल्मों में कई बार रेप सीन फिल्माए हैं और आज के बराबर पहले की फिल्मों में ऐसे सीन काफी शूट किए जाते थे। ऐसी ही कई पुरानी फिल्मों की कहानी जिसमें विलेन हीरो की बहन की रेप कर देता था और फिर हीरो इसका बदला लेता था। बॉलीवुड फिल्मों में रेप सीन आज से नहीं, बल्कि 60 के दशक से फिल्माए जा रहे हैं । आज के मुकाबले पहले की फिल्मों में ज्यादा रेप सीन शूट किये जाते थे आपने देखा होगा कि पुरानी फिल्मों की पूरी कहानी एक रेप पर आधारित होती थी।
इन फिल्मों की यही एक खासयित हुआ करती थी कि पूरी की पूरी फिल्म एक ही रेप सीन के कारण खिंच जाया करती थी। आपने कई बार देखा होगा कि इन फिल्मों में रेप सीन बहुत ज्यादा होते थे लेकिन क्या आप यह जानते हैं कि वो कौन सी अभिनेत्री जिसने बड़े पर्दे पर सबसे ज्यादा बार इस तरह के सीन शूट कराये हैं।
आज हम आपको उस अभिनेत्री के बारे में बताते हैं जिसका रूपहले पर्दे पर सबसे ज्यादा बार रेप हुआ है। इस अभिनेत्री का नाम नाजिमा है और इन्हें बॉलीवुड में बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस के रूप में जाना जाता है। 1972 में आई फिल्म बेईमान में अपनी जबरदस्त एक्टिंग के लिए उन्हें फिल्मफेयर अवॉर्ड से भी नवाजा जा चुका है अभिनेत्री नाजिमा ने लगभग 30 फिल्मों में काम किया था। इस अभिनेत्री का फिल्मी कैरियर बहुत शानदार रहा था लेकिन महज 27 साल की उम्र में ही कैंसर के कारण इस अभिनेत्री की मौत हो गई थी।
अभिनेत्री नाजिमा ना केवल बेहद सुदंर थीं बल्कि वो एक बेहतरीन एक्ट्रेस भी थीं। उन्होंने ज्यादातर फिल्मों में हीरो की बहन का किरदार ही निभाया है या फिर हीरोइन की सहेली का। काफी फिल्मों में बहन के किरदार को आदा करने वाली नाजिमा को बॉलीवुड की बहन ही कहने जाने लगा था। एक्टे्रस नाजिमा अपनी सफलता से खुश तो थीं लेकिन उन्हें ये मलाल भी था कि वह डायरेक्टर्स को उनमें लीड हीरोइन वाली बात नजर नहीं आती थी।
आपको बता दें कि नाजिमा को हमेशा हीरो की बहन के रोल ही ऑफर किए जाते थे। वो शायद इसलिए क्योंकि नाजिमा कभी भी इन किरदारों में असफल नहीं रही हैं। नाजिमा को बॉलीवुड की एक अच्छी अभिनेत्री बनकर अपनी अलग पहचान बनानी थी लेकिन वह बॉलीवुड की केवल बहन बन कर ही रह गई।


Download Android App
Download iOS App








