जैकलिन के कैरियर को मिली रफ्तार

Summary :

NULL

हर अभिनेत्री का अपना खास अंदाज होता है, जो दूसरों को सम्मोहित करता है। व्यक्तित्व का वो खास पहलू ही आकर्षित करता है। ऐसी कई अभिनेत्रियां हैं जिन्होंने अभिनय से ज्यादा अपने हुस्न का जादू चलाकर बॉलीवुड में लंबे समय तक राज किया। ऐसी अभिनेत्रियों की खासियत ये रही है कि इन्होंने लिंकअप के जरिए काम हासिल किया। फिल्ममेकर्स की हर डिमांड को पूरा किया, जो उनका किरदार चाहता था। अगर हम वर्तमान दौर की अभिनेत्रियों की बात करें, तो ऐसी क्वालिटीज जैकलिन फर्नांडीस में हैं, जो संबंधों के सहारे ही लगातार आगे बढ़ रही हैं। हैरानी की बात तो ये है कि अभिनय में अपेक्षाकृत कमजोर होने के बावजूद जैकलिन टॉप ब्रैकेट में आ गई हैं।

इन दिनों ऐसी फिल्में ज्यादा बन रही हैं, जिनमें एक्ट्रेस से बोल्डनेस की उम्मीद की जाती है क्योंकि उनका किरदार ही ऐसा लिखा गया है जिसके चलते उनका अभिनय नहीं, जिस्म बोले और इस मामले में जैकलिन नंबर वन पहुंच चुकी हैं, लेकिन आप यह न मानें कि वह बॉलीवुड की नंबर वन अभिनेत्री बन गई हैं।

दरअसल, एक खास कैटेगिरी में जैकलिन ने सभी को पीछे छोड़ दिया है और वो है ग्लैमरेस रोल्स। हालांकि ऐसा भी नहीं है कि प्रियंका, दीपिका, कैटरीना, अनुष्का आदि ग्लैमर के मामले में पीछे हों, लेकिन अब इन अभिनेत्रियों का दायरा काफी अलग हो चुका है। ये डार्क रोल भी कर रही हैं और मौका मिलते ही ग्लैमर का तड़का भी लगा देती हैं जबकि जैकलिन सिर्फ ग्लैमरेस रोल ही कर पाती हैं और उनकी यही खूबी उन्हें आगे बढ़ा रही है।

इस मामले में जैकलिन की कोई प्रतिद्वंद्वी नजर नहीं आती। तापसी पन्नू ने उनके साथ काम किया, लेकिन तापसी की अलग रेंज है। अभिनय के मामले में वह सशक्त हैं और जैकलिन का उनसे कोई मुकाबला नहीं किया जा सकता। इसी तरह रिचा चड्ढा, राधिका आप्टे, परिणीति चोपड़ा आदि की खूबियां अलग हैं, जो स्टाइल के मामले में उन्हें जैकलिन से अलग करती हैं।

सलमान खान का सपोर्ट भी जैकलिन को फायदा पहुंचा जा रहा है जिनके साथ वह रेस-3 में काम कर रही हैं। सलमान ने तो एक बार कहा भी था कि जैकलिन की हंसी मुझे बहुत पसंद है। जैकलिन के साथ जिन लोगों ने भी काम किया है, वे यही कहते हैं कि मैडम के चेहरे पर हमेशा मुस्कुराहट रहती है या फिर वह खिलखिलाकर हंसती रहती हैं। इंसान के व्यक्तित्व की कुछ खास खूबियां ही उन्हें दूसरों से अलग खड़ा करती हैं और कहना गलत न होगा कि उनके इसी अंदाज ने कमजोर अभिनय को पृष्ठभूमि में ला दिया है यानी कोई उनके लचर अभिनय की तरफ ध्यान नहीं देता।

उनका बॉडी लैंग्वेज ही बोलता है जिसकी वजह से फिल्मों में उनका जुड़ाव लगातार बना हुआ है। जुड़वां-2 की सफलता के बाद तो उन्हें विज्ञापनों के भी ऑफर्स मिल रहे हैं और साथ ही पंजाबी म्यूजिक वीडियो में भी काम करने का अवसर मिला है यानी जैकलिन का दायरा अब बढ़ रहा है। इस समय जैकलिन का पूरा फोकस रेस-3 पर है।

फिल्म में उनके साथ सलमान खान हैं इसलिए मेहनत के मामले में वह पीछे नहीं रहना चाहती। बीच में एक ऐसा दौर भी आया था, जब सलमान ने उनसे थोड़ी दूरी बनानी शुरू की थी, पर जैकलिन ने कड़वाहट को बढऩे नहीं दिया और अपने खास अंदाज से सलमान का दिल फिर से जीत लिया जिसकी वजह से आज मार्केट में उनकी डिमांड है। कहना गलत न होगा कि रिलेशनमेकिंग के अलावा अगर जैकलिन एक्टिंग के मामले में भी थोड़ा ग्रो करती है, तो वह कैटरीना कैफ की तरह लंबे समय तक बॉलीवुड में अपना वर्चस्व बनाए रख सकती है।

हमारी मुख्य खबरों के लिए यह क्लिक करे

Desk Team