डेजी शाह एक अच्छी डांसर भी हैं और एक्टिंग में भी उन्होंने अपना बैस्ट ही दिया है, इसलिए वह सलमान की फिल्म का हिस्सा बनती हैं। रेस-3 का भी वह हिस्सा हैं। इन दिनों फिल्मी गलियारों में उनकी तुलना कैटरीना कैफ और दीपिका पादुकोण से की जा रही है। हालांकि डेजी नहीं चाहती कि उनकी तुलना कैट या दीपिका से की जाए।
डेजी का कहना है कि इस बात को लेकर उस पर कुछ दबाव तो है, लेकिन वह इसे सहज तरीके से ले रही हैं। उनका कहना है,’थोड़ा दबाव है लेकिन यह बेहतर तरीके का है। कैटरीना और दीपिका बेहतरीन अभिनेत्रियों में शामिल हैं और वे इंडस्ट्री की डिवा हैं। ऐसे में मैं उनसे प्रेरणा लेती हूं और आशा करती हूं कि अतीत में उन्होंने जो काम किया है, उसके मुकाबले में मैं भी कुछ ठीक-ठाक काम कर सकूं।
अन्य विशेष खबरों के लिए पढ़िये की पंजाब केसरी अन्य रिपोर्ट


Download Android App
Download iOS App



