धड़क फेम जाह्नवी
कपूर अपनी एक्टिंग से ज्यादा अपने ग्लैमरस लुक को लेकर लाइमलाइट में बनी रहती हैं।
फिल्मों के साथ-साथ सोशल मीडिया पर भी जाह्नवी काफी एक्टिव रहती हैं। जाह्नवी कपूर
की सोशल मीडिया पर काफी तगड़ी फैन फॉलोइंग है। इंटरनेट पर जाह्नवी कपूर का एक डांस
वीडियो खूब देखा जा रहा है जिसे देखकर लोगों को दिग्गज अभिनेत्री रेखा की याद आ गई
है।
बीते दिनों जाह्नवी
कपूर ने अपना एक फनी वीडियो शेयर किया था जिसमें वह अपने दोस्तों के साथ टीवी के
फेमस शो अनुपमा के पॉपुलर डायलॉग बोलती नजर आई थी। एक्ट्रेस का वो वीडियो सोशल
मीडिया यूजर्स को काफी पसंद आया था और फैंस ने उस पर काफी मजेदार रिएक्शन भी दिए
थे।
वहीं अब जाह्नवी
कपूर ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी कुछ फोटोज और वीडियोज शेयर की हैं। जिसमें वह
अपने मूड स्विंग्स से लोगों को रूबरू कराती दिख रही हैं। इसके साथ ही जान्हवी ने अपनी डांस प्रैक्टिस की वीडियोज भी
साझा की हैं, जिसमें वह रेखा
के गाने ‘दिल चीज क्या है आप मेरी
जान लीजिए‘ गाने पर डांस करती नजर आ
रही हैं।
इस वीडियो को फैंस खूब पसंद कर रहे है और यूजर्स इस वीडियो पर जमकर अपने
रिएक्शन दे रहे है। एक यूजर ने अभिनेत्री की तारीफ कर लिखा,’वीडियो एकदम उमराव जान वाइब्स दे रहा है।‘ दूसरे ने लिखा,’आप बहुत ही खूबसूरत लग रही हैं।‘ वहीं एक अन्य ने खुशी की
तस्वीर के बारे में लिखते हुए कहा,
‘खुशी इसमें एकदम लड़का लग
रही हैं।‘
पहली तस्वीर में जहां जान्हवी बॉक्सिंग ग्लव्स पहने दिख रही हैं, वहीं कुछ तस्वीरों में उनका ग्लैमरस अवतार नजर
आ रहा है। इस पोस्ट में उनकी बहन खुशी कपूर की भी एक तस्वीर है। वर्क फ्रंट की बात
करें तो जाह्नवी कपूर आखिरी बार फिल्म गुड लक जैरी में नजर आई थी। इस फिल्म में जाह्नवी
की एक्टिंग की खूब तारीफ हुई थी।


Download Android App
Download iOS App







