जान्हवी कपूर को अपने फ्यूचर पार्टनर में चाहिए ये 6 खास क्वालिटीज, देखिये ये गुण आपमें है क्या ?

Summary :

जाह्नवी कपूर बॉलीवुड की उन यंग एक्ट्रेसेस में से है जो अपनी खूबसूरती की वजह से लोगो को दिलो पर राज़ करती है। हर कोई चाहता है कि एक्ट्रेस उसको डेट कर ले। इसी बीच उन्होंने अपने फ्यूचर पार्टनर को लेकर बड़ा खुलासा कर दिया है।

जाह्नवी कपूर बॉलीवुड की उन यंग एक्ट्रेसेस में से है जो अपनी खूबसूरती की वजह से लोगो को दिलो पर राज़ करती है। जाह्नवी के लाखो चाहने वाले है। इतनी कम उम्र में उन्होंने अपनी बड़ी पहचान बना ली है। ऐसे में दुनिया का हर लड़का जाह्नवी कपूर के ही सपने देखता है। हर कोई चाहता है कि एक्ट्रेस उसको डेट कर ले। वही अगर आप भी उन्ही लड़को में से एक है तो खबर आपके लिए ही है। 
अब जाह्नवी कपूर अपनी अपकमिंग फिल्म गुड लक जैरी को लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं। फिल्म 29 जुलाई को OTT प्लेटफॉर्म डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज होगी। जाह्नवी कपूर इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म के प्रमोशन में लगी हुई हैं। इसी बीच उन्होंने अपने फ्यूचर पार्टनर को लेकर बड़ा खुलासा कर दिया है। 
एक प्रमोशनल एक्टिविटी के दौरान उन्होंने हाल ही में बताया कि अपने फ्यूचर लाइफ पार्टनर में वो कौन सी क्वालिटीज चाहती हैं। उन्होंने बताया कि उनके फ्यूचर पार्टनर में क्या चीजें होनी जरूरी हैं। जाह्नवी कपूर ने कहा, ‘वह जो भी काम करता हो उसे लेकर वह बहुत ज्यादा टैलेंटेड और पैशिनेट होना चाहिए।’ 
यानी जाह्नवी कपूर ने एक तरह से यह तो साफ ही कर दिया कि उनके लिए ऐसा बिलकुल भी जरूरी नहीं है कि उनका होना वाला पति या बॉयफ्रेंड कोई एक्टर ही हो। वह फिल्म इंडस्ट्री के अलावा किसी और पेशे में भी हो सकता है।
जाह्नवी कपूर ने अपने होने वाले लाइफ पार्टनर के बारे में बताया, ‘मैं चाहूंगी कि मैं उसे लेकर एक्साइटेड रहूं और उससे कुछ सीख पाऊं। इसके अलावा सेंस ऑफ ह्यूमर भी बहुत जरूरी है। और हां, वह मुझसे बहुत ज्यादा प्यार करता हो।’ 

Desk Team