पंजाबी म्यूजिक
इंडस्ट्री के मशहूर गीतकार जानी के गानों का हर कोई दिवाना है। जानी ने एक
से बढ़कर एक पंजाबी गाने तो दिए ही, लेकिन इसके साथ कई हिंदी गानों से भी लोगों
का ढेर सारा प्यार पाया है। कुछ समय पहले जानी की कार एक हादसे का शिकार हो गई थी,
जिसमें वह बाल बाल बच गए थे। जानी उस हादसे में तो बच गए थे, लेकिन अभी तक लगता है
जानी की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही है। हादसे का शिकार होने के बाद जानी
को अब जान से मारने की धमकियां मिल रही है। ऐसे में जानी काफी डरे हुए हैं, जिसके चलते उनके पंजाब छोड़ने की खबरें भी आ
रही है।

जानी को फोन पर
लगातार जान से मारने की धमकियां मिल रही है, जिसकी जानकारी जानी ने पंजाब पुलिस को दी है। जानी ने बताया कि न सिर्फ उन्हें बल्कि उनके परिवार को भी जान का खतरा
है। जानी ने अपने परिवार को विदेश भेज दिया है। जानी के साथ साथ उनके मैनेजर को भी
धमकियां मिल रही है। इन सबको देखते हुए जानी ने पंजाब पुलिस को जानकारी देने के
साथ ही पंजाब के सीएम भगवंत मान को भी चिट्ठी लिखी है।
जानी ने चिट्ठी
में सीएम को जानकारी दी कि वो कैसे पंजाबी इंडस्ट्री से जुड़े और उन्होंने पंजाबी म्यूजिक
को नया मुकाम पर पहुंचाया। इससे पहले मोहाली में उनकी कार हादसे का शिकार हो गई थी। उस हादसे के बाद अचानक से उन्हें जान से मारने की धमकियां मिलने लगी जो किसी साजिश
की ओर इशारा कर रही हैं।
जानी ने यह भी
जानकारी दी कि उनके साथ उनके मैनेजर दिलराज सिंह नंदा को भी धमकियां मिल रही हैं।
इस बारे में मोहाली एसपी से भी बात हुई। जानी ने यह भी जानकारी दी वह अपनी फैमिली को पहले
ही शिफ्ट कर चुके है। जानी ने कहा कि सिद्धू मूसेवाला की दिनदहाड़े हत्या के बाद
किसी बाहर की लोकेशन पर फिल्म की शूटिंग करना बेहद खतरनाक है। जानी ने अपने लेटर में
अपने और उनके मैनेजर के लिए सिक्योरिटी की मांग की है।
सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड
के बाद कई सारे सेलेब्स गैंगस्टर के रडार पर आ गए है । कुछ दिनों पहले ही एक्टर सलमान
खान को जान से मारने की धमकी भरा लेटर मिला था, जिसके बाद उन्होंने गन लाइसेंस
के साथ ही अपनी कार को अपग्रेड किया। सलमान खान के बाद अब जानी को भी गैंगस्टर की
तरफ से जान की मारने की धमकियां मिलने लगी है।


Download Android App
Download iOS App






