Jasmine Sandlas Delhi Concert: पंजाबी पॉप सिंगर जैस्मीन सैंडलस का एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. क्योंकि इस वीडियो में उन्होंने लड़कियों के सपोर्ट में कुछ ऐसा किया कि हर कोई उनको बेहतरीन शख्सियत के तौर पर देखने लगा. दरअसल सिंगर एक शो कर रही थीं जिसमें भीड़ में लड़कियों के साथ छेड़छाड़ होने लगी. ऐसे में जैस्मीन ने तुरंत सिक्योरिटी को कॉल किया और बोलीं कि अगर कुड़ियां सेफ नहीं हैं तो वह गाएंगी ही नहीं. इसके बाद शो को कुछ देर के लिए रोक दिया गया, लेकिन जैस्मीन ने जो बात बोलीं उस पर उन्हें जमकर तालियां मिलीं.
Jasmine Sandlas: जब शो के बीच हुआ बवाल
View this post on Instagram
जैस्मीन सैंडलस वैसे तो अपने सॉन्ग्स को लेकर आए दिन सुर्खियों में रहती हैं और खासकर उनके हाल ही में आए शरारत गानें पर तो लोग जमकर थिरकते दिखाई दिए हैं. लेकिन इन दिनों जैस्मीन सिटी टूर कर रही हैं और बीते दिनों वो दिल्ली में थीं. जहां उनके शो के दौरान अचानक से बवाल शुरू हो गया, ऐसे में जैस्मीन रुकीं और बोलीं, सिक्योरिटी क्या आप प्लीज इन दो लड़कों को हटा सकते हैं. उन्होंने भीड़ में बद्तमीजी कर रहे लड़कों की तरफ इशारा किया और कहा कि ये लड़कियों को तंग कर रहे हैं. फिर जैस्मीन क्राउड की तरफ घूमकर बोलीं, अगल लड़कियां सेफ फील नहीं करती हैं तो हमसे गाया ही नहीं जाता है.
Women Safety at Events: जैस्मीन पर क्या हैं लोगों की राय

इसके बाद जैस्मीन के ऐसा बोलते ही भीड़ ने उन्हें चीयर करते हुए सपोर्ट किया. हालांकि कई लोगों का ऐसा भी कहना है कि जैस्मिन ये सब बस खुद को लाइमलाइट में रखे के लिए और खुद का बढ़प्पन दिखाने के लिए कर रही है. क्योंकि जब वो खुद के गानों में लड़कियों को ओबजेक्टिफाई करती हैं, तब उनको कोई दिक्कत नहीं होती. लेकिन जैसे ही कॉन्सर्ट में उनको भीड़ में कोई किसी को धक्का मारते दिख जाता है, तो वैसे ही उनके अंदर की सशक्त महिला जाग जाती है. हालांकि इस वीडियो पर ज्यादातार लोगों ने सिंगर को लेकर प्यार ही जताया है.
Jasmine Sandlas Delhi Concert: जैस्मीन की हो रही तारीफ

जैस्मीन के कॉन्सर्ट में उनके पॉपुलर गानों पर लोगों ने खूब एंजॉय किया. इसकी झलक जैस्मीन ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर डाली है. वहीं उनके शो में शरारत फेम आयशा खान का भी सरप्राइज परफॉर्मेंस देखने को मिला था. अगर बात करें जैस्मीन की तो वो एक इंडियन अमेरिकन सिंगर और सॉन्ग राइटर हैं. जैस्मिन ने कई पंजाबी गाने गाए हैं और उनका जन्म जालंधर में हुआ था. लेकिन बड़ी होने के बाद उन्होंने अपना ज्यादातर जीवन कैलिफोर्निया में बिताया था.
Read More: Ghuskhor Pandat के नाम पर मेकर्स का बड़ा फैसला, विवाद के बाद अब ये होगा टाइटल


Download Android App
Download iOS App




