टीवी की नामचीन एक्ट्रेस जेनिफर विंगेट जितना अपनी एक्टिंग के लिए मशहूर है उतना ही अपनी दोस्ती निभाने के लिए भी जानी जाती है। हाल ही में उनकी बेस्ट फ्रेंड रुबीना सईद की शादी हुई। इस शादी में जेनिफर ने शिरकत की और खूब मस्ती करती नजर आयी।
.jpg)
उन्होंने इस शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की साथ ही अपनी बेस्ट फ्रेंड के लिए एक बेहद खूबसूरत मैसेज भी लिखा। इस शादी के दौरान जेनिफर लाइट ग्रीन रंग की साड़ी में बेहद खूबसूरत लग रही थी।
.jpg)
जेनिफर ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर अपनी दोस्त रुबीना की शादी की तस्वीरें शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा , “आज मैंने याद किया कि कैसे हम बचपन में दुल्हन के रूप में ड्रेस पहना करते थे और अब आप अपनी दोस्त को असली दुल्हन के रूप में देखते हैं, मुझे लगता है कि मेरी दिल प्यार और खुशी के साथ झूम रहा है । मैं चाहती हूँ ये ख़ुशी कभी खत्म ना हो। “
जेनिफर ने इस शादी मौके पर हर रस्म में बढ़चढ़कर हिस्सा लिया और अपनी दोस्त की ब्राइड्समेड भी बनी और बेहद ख़ूबसूरती से दुल्हन के साथ स्टेज तक पहुंची। अपने इंस्टाग्रा पोस्ट में में जेनिफर ने अपनी दोस्त को उनकी जिंदगी की नयी पारी की शुरुआत के लिए ढेर सारी शुभकामनाएं भी दी।
.jpg)
जेनिफर ने अपने पोस्ट में लिखा है, “आप अपने जीवन के इस नए अध्याय की शुरुआत कर रही हैं, मैं आपके इस सपने के पूरा होने की कामना करती हूं, आप दोनों की जोड़ी बेहद खूबसूरत है और में आशा करती हूँ आपका आने वाला जीवन सभी खुशियों से भरपूर हो।
.jpg)
वही जेनिफर विंगेट की पर्सनल लाइफ के बारे में बात की जाए तो अभिनेता करण सिंह ग्रोवर से तलाक के बाद वो सिंगल लाइफ जी रही है और टीवी इंडस्ट्री में व्यस्त है। असल जिंदगी में जेनिफर बेहद जुझारू किस्म की महिला मानी जाती है जो हर चुनौती को स्वीकार करने का दम रखती है।
.jpg)
अपनी टूटी शादी को लेकर जेनिफर विंगेट का कहना है की हर कोई परफेक्ट नहीं होता। जिंदगी में उतार चढ़ाव आते है और कई बार आपको बहुत दुःख भी होता है। पर जिंदगी की असल सच्चाई यही है की हर मुश्किल से लड़ते हुए कामयाबी हासिल की जाए।
देखिये इस शादी की और तस्वीरें :
1.
.jpg)
2.
.jpg)
3.
.jpg)
4.
.jpg)


Download Android App
Download iOS App



