हाल ही में डेमोक्रेटिक पार्टी के बाइडन ने अमेरिकी राष्ट्रपति का चुनाव अपने नाम दर्ज कर लिया है। वहीं भारतीय मूल की कमला हैरिस अमेरिका की पहली महिला उपराष्ट्रपति चुनी गई हैं। वैसे बाइडन की इस शानदार जीत के बाद अमेरिका में सड़कों पर खूब जश्न का माहौल छाया हुआ है। ऐसे में बॉलीवुड के कई स्टार्स ने बाइडन और कमला हैरिस को बधाई दी है।

1.प्रियंका चोपड़ा
देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा ने अपने इंस्टा पर लिखा,अमेरिका ने रिकॉर्ड तोड़ संख्या में अपनी बात कही और फैसला आ गया है। सभी वोटों की गिनती हुई। मैं उन सभी की सराहना करती हूं। जिन्होंने लोकतंत्र के कार्य करने के तरीके का इतना शक्तिशाली प्रदर्शन किया। अमेरिका में इस चुनाव को देखना आश्चर्यजनक था। राष्ट्रपति चुने गए जो बाइडन और उपराष्ट्रपति चुनी गईं कमला हैरिस को बधाई। पहली महिला उपराष्ट्रपति। बड़े सपने देखो। कुछ भी हो सकता है। बधाई अमेरिका।

2.अभय देओल
अभय देओल ने एक कार्टून साझा करते हुए लिखा- ‘हां, यह हो गया।
3.करीना कपूर
इस दौरान करीना कपूर ने भी कमला हैरिस की फोटो तस्वीर के साथ उनकी कही बातों को शेयर किया है। कमला हैरिस ने कहा था कि ‘मेरी मां ने मेरी ओर देखा था और कहा था कि कमला बेशक तुम इस पद पर पहुंचने वाली पहली महिला हो लेकिन तुम आखिरी मत होना।

4.पूजा भट्ट
अभिनेत्री पूजा भट्ट ने जो बाइडन की जीत की खबर को पोस्ट किया।

5.अली फजल
वहीं अभिनेता अली फजल लिखते हैं,ओह भगवान, तो यह वाकई हो गया?
Oh my goddd its happened right????? https://t.co/zM8G41WWfF
— Ali Fazal M / میر علی فضل / अली (@alifazal9) November 7, 2020


Download Android App
Download iOS App



