हम सभी जानते हैं कि जॉन अब्राहम बाइक और सुपर बाइक्स को लेकर कितना पैशन रखते है और उनके खुद के पास भी बाइक्स का अच्छा खासा कलेक्शन है। यशराज के बैनर तले बनी ब्लॉकबस्टर फिल्म धूम में जॉन ने कबीर का किरदार निभाया था और पूरी फिल्म में बाइक दौड़ाते नजर आये थे।
अब खबर आ रही है की अभिनेता जॉन अब्राहम बाइकर्स पर एक फिल्म बनाएंगे और इसमें अभिनय भी करेंगे। यानी अब तैयार हो जाईये एक और एक्शन-थ्रिलर के लिए क्योंकि ये फिल्म भी बाइक्स के ऊपर ही आधारित होगी।
फिलहाल फिल्म का नाम तय नहीं हुआ है। इस फिल्म का निर्देशक रान्सिल डीसिल्वा करेंगे। अब्राहम ने कहा कि फिल्म की कहानी मोटरसाइकिलों के इर्द-गिर्द घूमती है जो उनका शौक है। अभिनेता ने 2004 में आई ‘धूम’ फिल्म में पहली बार अपने शौक का पर्दे पर प्रदर्शन किया था।
अभिनेता ने एक बयान में कहा, ‘‘ मैंने दो साल पहले बाइक सवारों और मोटरसाइकिलों के प्रति उनके प्यार पर एक फिल्म बनाने का फैसला किया। तब से इस पर बहुत शोध किया और बहुत समय लगाया गया है।’’
उन्होंने कहा, ‘‘मुझे खुशी है कि फिल्म में अजय कपूर और रन्सिल काम करेंगे। मैं खासतौर पर इस बात को लेकर बहुत उत्साहित हूं कि हम फिल्म के ऐक्शन दृश्यों को ग्रेट ब्रिटेन और आयरलैंड के बीच स्थित आइल ऑफ़ मैन में फिल्माएंगे।’’
वर्क फ्रंट की बात करें तो जॉन अब्राहम आखिरी बार फिल्म सत्यमेव जयते में लीड रोल निभाते नजर आये थे। अब जल्द ही उनकी फिल्म रोमियो अकबर वॉल्टेर रिलीज़ होने वाली है जिसमे वो रॉ के एजेंट रविंद्र कौशिक की भूमिका निभा रहे है।
बीते दिनों उनकी आने वाली फिल्म रॉ का ट्रेलर लांच हुआ था जिसे दर्शकों ने काफी पसंद किया है और बाइक्स पर आधारित फिल्म की जाए तो इसके जुलाई 2019 तक रिलीज़ होने की उम्मीद है।


Download Android App
Download iOS App



