‘पठान’ में धांसू अवतार में दिखे जॉन अब्राहम की खूब तारीफें हुई थीं। फैंस ने उन्हें एक्शन अवतार में देखना काफी पसंद करते हैं। फैंस को अब उनकी अपकमिंग फिल्मों का इंतजार है। एक बार फिर उनकी सॉलिड बॉडी, धनाकेदार स्टंट्स और एक्शन देखने के लिए फैंस की बेकरारी बढ़ रही है। इसी बीच बॉलीवुड अभिनेता जॉन अब्राम ने बुधवार को अपने फैंस को सरप्राइज दिया है, जो फैंस को और अधिक बेसब्र करेगा। उन्होंने अपनी आगामी एक्शन फिल्म ‘वेदा’ का फर्स्ट लुक पोस्टर जारी कर दिया है।
- ‘पठान’ में धांसू अवतार में दिखे जॉन अब्राहम की खूब तारीफें हुई थीं
- अपनी आगामी एक्शन फिल्म ‘वेदा’ का फर्स्ट लुक पोस्टर जारी कर दिया है
जॉन के साथ दिखेंगी ये हीरोइन
अभिनेता ने साल 2019 में आई ‘बाटला हाउस’ के बाद अब दूसरी बार निर्देशक निखिल आडवाणी से हाथ मिलाया है। ZEE स्टूडियो के बैनर तले ये फिल्म बनाई जा रही है। ‘वेदा’ फिल्म के फर्स्ट लुक पोस्टर के साथ जॉन ने ‘वेदा’ की रिलीज डेट की भी घोषणा की जो 12 जुलाई, 2024 है। इस पोस्ट को जारी करते हुए एक्शन ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर लिखा, ‘उसे एक जान बचाने वाले की जरूरत है। उसे हथियार मिला है।’ सामने आए इस पोस्टर में हाथ में खंजर लिए जॉन दिख रहे हैं। वहीं उनके पीछे एक लड़की छिपती नजर आ रही है। इस पोस्ट को देखने के बाद अब ये सवाल उठता है कि आखिर जॉन किसे बचाने की तैयारी में हैं, यानी निखिल अडवाणी की फिल्म में लीडिंग लेडी कौन है? इस सवाल का जवाब हम आपको बताते हैं। ये कोई और नहीं बल्कि ‘बंटी और बबली 2’ एक्ट्रेस शरवरी वाघ हैं। फिल्म में अभिषेक बनर्जी भी अहम भूमिका में होंगे।
View this post on Instagram
जॉन ने दिखाई फैंस को झलक
इस पोस्टर के अलावा जॉन अब्राहम ने एक और पोस्टर शेयर किया है, जिसमें वो पीछे से नजर आ रहे हैं। उनके कंधे पर राइफल है और जख्मी हाथ में एक गन है। इस पोस्ट पर फिल्म की रिलीज डेट लिखी हुई है। इसके कैप्शन में जॉन ने लिखा, ‘एक्शन से पर्दा उठाने के लिए तैयार हो जाएं।’ इस पोस्ट में एक और तस्वीर है जिसमें शरवरी भी पीठ दिखाते दिख रही हैं। उनके हाथ में भी एक पिस्टल है।
View this post on Instagram
इन फिल्मों में आए थे नजर
बता दें, आखिरी बार जॉन अब्राहम शाहरुख खान की फिल्म में विलेन बने नजर आए थे। उन्हें ‘पठान’ में काफी पसंद किया गया। इसके अलावा शरवरी आखिरी बार साल 2021 में आई ‘बंटी बब्ली 2’ में दिखाई दी थीं। अब दोनों की जोड़ी ‘वेदा’ में कमाल करती नजर आएगी।
कब रिलीज होगी फिल्म?
बता दें, इस फिल्म को निखिल आडवाणी डायरेक्ट कर रहे हैं. इससे पहले जॉन और निखिल फिल्म ‘बटला हाउस’ के लिए साथ में काम कर चुके हैं. ‘वेदा’ एक एक्शन ड्रामा फिल्म है, जिसे असीन अरोड़ा ने लिखा है और इसके निर्माता जी स्टूडियो, मोनिषा आडवाणी, मधु भोजवानी और जॉन अब्राहम हैं. वहीं, मिनाक्षी दास फिल्म की सह-निर्माता हैं. फिल्म के लिए फैंस को ज्यादा इंतजार नहीं करना पड़ेगा. फिल्म आगामी 12 जुलाई 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी.


Download Android App
Download iOS App




