म्यूजिक इंडस्ट्री के म्यूजिकल सेंसेशन ज़ुबिन नौटियाल इन दिनों अपने प्रोफ़ेशनल नहीं बल्कि पर्सनल लाइफ को लेकर काफी सुर्ख़ियों में बने हुए हैं।जुबिन नौटियाल निकिता दत्ता के साथ हाल ही में रिलीज हुए गाने ‘मस्त नजरों से’ में नजर आए थे। जिसके बाद से दोनों शादी की खबरों को लेकर भी चर्चा में बने हुए हैl वही दोनों के अफेयर की भी चर्चाएं अब आम हो गयी है l वही अपने इस इस रिश्ते पर दोनों में से किसी ने कोई बयान नहीं दिया था। लेकिन अब दोनों ने अपने रिश्ते की सच्चाई को लेकर चुप्पी तोड़ दी हैं।

ज़ुबिन नौटियाल ने दिया ये जवाब
दरसअल जुबिन नौटियाल से शादी के बारे में पूछे जाने पर हंसते हुए कहा की, ‘हम एक कॉफी डेट पर गए थे l वही कई बार चीजों का स्पष्टीकरण देना उसे खराब कर देता है l हमें लगा हम इस बारे में और बात करेंगे तो इसे और बड़ा मुद्दा बनाया जाएगा तो इसे जैसे हैं, वैसे ही रहने दें l वही हमारे परिवार वालों ने हमसे इस विषय पर बात की l जहां हमने उन्हें सब सच बता दिया लेकिन कही न कही इसका लाभ गाने को हो गया, इसलिए जो भी होता है, वह किसी कारण से ही होता हैl’

निकिता दत्ता ने दिया रिश्तों पर खुलकर जवाब

वही निकिता दत्ता ने जुबिन नौटियाल के साथ अफेयर पर पूछे जाने पर कहा, ‘इसके पहले कभी किसी के साथ मेरा नाम नहीं जुड़ा l यह पहली बार है और काफी मजेदार भी है l अब जब सच सामने आ रहा है तो कई लोग राहत की सांस ले रहे होंगे l कई लोग मुझसे इस बारे में पूछ रहे थे कि क्या यह बात सच हैl क्या शादी हो रही है l पहले दिन मुझे थोड़ा अजीब लगा था कि क्या हो रहा है लेकिन मैंने इसे हंसी में टाल दिया। अब आप हर बात का स्पष्टीकरण नहीं दे सकते, हमने गाने के रिलीज होने का इंतजार किया, अब जब गाना रिलीज हो गया है किसी को कुछ नहीं कहना। वेल अब ये जोड़ी कितनी कामयाब होती हैं ये देखना काफी दिलचस्प होने वाला हैं। लेकिन आप जुबिन और निकिता की रिश्तों से कितने खुश हैं हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। वेल अभी के इस रिपोर्ट में बस इतना ही।


Download Android App
Download iOS App



