डेनिम शॉर्ट्स का बटन खोलकर थिरकीं Nora Fatehi, हॉट डांस मूव्स पर अटकी सबकी निगाहें

Summary :

बॉलीवुड अभिनेत्री नोरा फतेही ना सिर्फ अपनी ऑनस्क्रीन परफॉर्मेंस से दिल जीत रही हैं बल्कि ऑफस्क्रीन भी वह अपने फैंस को इंप्रेस करने का मौका नहीं छोड़ती हैं। नोरा ने इंस्टाग्राम अपना एक लेटेस्ट डांस वीडियो शेयर किया है जो यूजर्स को काफी पसंद आया है।

डांसिंग क्वीन नोरा
फतेही आज दुनियाभर में अपनी अलग पहचान बना चुकी हैं। नोरा ना सिर्फ डांस और
एक्टिंग बल्कि अपने ग्लैमरस अवतार के लिए काफी मशहूर हैं। नोरा आए दिन अपने बोल्ड
लुक्स से फैंस को दीवाना बनाती रहती हैं। वैसे तो नोरा इन दिनों
रियलिटी शो ‘झलक दिखला जा’ को भी जज कर रही हैं।

Nora Fatehi Sexy Siren in a Saree

नोरा ऑनस्क्रीन तो
फैंस का दिल जीत ही रही है लेकिन वो ऑफस्क्रीन भी सोशल मीडिया के जरिए अपने फैंस
से जुड़ी रहती हैं। नोरा ने फैंस के साथ अपना एक डांस वीडियो साझा किया है जिसमें
वो  किलर डांस मूव्स करती दिख रही है। यह
वीडियो इंटरनेट पर आग की तरह फैल रहा है और फैंस इसे खूब पसंद भी कर रहे हैं।

नोरा फतेही ने
इंस्टाग्राम पर अपना एक डांस वीडियो शेयर किया है। जिसमें वो अपने नो-मेकअप लुक
में नजर आ रही हैं। इस वीडियो में नोरा अपने दोस्तों
कोरियोग्राफर रजित देव और मेकअप आर्टिस्ट
मार्से पेड्रोज़ो के साथ मॉरीशस बीच पर डांस कर रही हैं। वीडियो में नोरा क्रिस
ब्राउन के सॉन्ग
 कॉल मी एवरी डे
पर थिरकती दिख रही हैं।

Nora Fatehis Bold Summer Fashion

अपने इस लेटेस्ट वीडियो को शेयर करते हुए नोरा ने कैप्शन में लिखा, “वाइबिंग… कॉल मी एवरी डे।” वीडियो में टाई
हेयर बन स्टाइल के साथ पिंक बिकिनी टॉप के साथ हॉट पेंट्स में नोरा का लुक भी बेहद
अट्रैक्टिव लग रहा है। वीडियो में स्लो मोशन में उनके कर्वी बॉडी के साथ डांस
स्टेप्स देखना किसी ट्रीट से कम नहीं है। फैंस को अपनी पसंदीदा नोरा का ये डांस
वीडियो बहुत पसंद आया है।

नोरा के वीडियो पर यूजर्स जमकर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं एक यूजर ने कॉमेंट
कर लिखा,
‘टू मच फायर नोरा’। दूसर यूजर ने लिखा, ‘किलर’। वर्क फ्रंट की बात करें तो हाल ही में अजय देवगन और
सिद्धार्थ मल्होत्रा स्टारर थैंक गॉड में अपने आइटम नंबर के लिए नोरा ने खूब तारीफें
बटोरी थी। वहीं अब नोरा जल्द ही जॉन अब्राहम संग एक कॉमेडी फिल्म में अहम किरदार
में नजर आएंगी।

Desk Team