Pawan Singh की बीवी Jyoti Singh के Hotel में हुई छापे मारी, रोता-बिलकता हुआ वीडियो आया सामने!

Summary :

Jyoti Singh Hotel Raid: भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह की पत्नी ज्योति सिंह इन दिनों एक बार फिर सुर्खियों में हैं। जहां एक ओर वे बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में बतौर निर्दलीय प्रत्याशी मैदान में हैं, वहीं दूसरी ओर अब उन्होंने प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाते हुए नया विवाद खड़ा कर दिया है। बता दें, ज्योति सिंह इस समय काराकाट विधानसभा सीट से निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में चुनावी मैदान में हैं। वे लगातार जनसंपर्क और प्रचार अभियान में जुटी हुई हैं। उनके प्रचार अभियानों में बड़ी संख्या में लोग शामिल हो रहे हैं और सोशल मीडिया पर भी वे काफी…

Jyoti Singh Hotel Raid: भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह की पत्नी ज्योति सिंह इन दिनों एक बार फिर सुर्खियों में हैं। जहां एक ओर वे बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में बतौर निर्दलीय प्रत्याशी मैदान में हैं, वहीं दूसरी ओर अब उन्होंने प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाते हुए नया विवाद खड़ा कर दिया है। बता दें, ज्योति सिंह इस समय काराकाट विधानसभा सीट से निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में चुनावी मैदान में हैं।

Jyoti Singh Hotel Raid
Jyoti Singh Hotel Raid (Credit: Social Media)

वे लगातार जनसंपर्क और प्रचार अभियान में जुटी हुई हैं। उनके प्रचार अभियानों में बड़ी संख्या में लोग शामिल हो रहे हैं और सोशल मीडिया पर भी वे काफी एक्टिव नज़र आ रही हैं। इस बीच, देर रात ज्योति सिंह के होटल में छापेमारी की गई है, जिसने राजनीतिक गलियारों में हलचल मचा दी है।

Jyoti Singh Hotel Raid: छापेमारी से मचा हड़कंप

Jyoti Singh Hotel Raid
Jyoti Singh Hotel Raid (Credit: Social Media)

जानकारी के मुताबिक, रोहतास जिले के बिक्रमगंज में स्थित एक होटल में बीती रात प्रशासन की टीम ने छापेमारी की है, जिसमें उस समय ज्योति सिंह ठहरी हुई थीं। सूत्रों के अनुसार, यह छापेमारी चुनावी निगरानी टीम द्वारा की गई थी, हालांकि अभी तक इस कार्रवाई को लेकर कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। छापेमारी के दौरान होटल के कमरों की तलाशी ली गई और वहां मौजूद लोगों से पूछताछ भी की गई। बताया जा रहा है कि इस कार्रवाई के समय वहां महिला पुलिसकर्मी मौजूद नहीं थीं, जिस पर ज्योति सिंह ने आपत्ति जताई है।

Pawan Singh Wife: ज्योति सिंह ने लगाया आरोप

Pawan Singh Wife
Pawan Singh Wife  (Credit: Social Media)

छापेमारी के बाद ज्योति सिंह ने प्रशासन पर राजनीतिक दबाव में कार्रवाई करने का आरोप लगाया है। उन्होंने मीडिया से बातचीत में कहा “रात में बिना महिला पुलिस के होटल की तलाशी ली गई, जो पूरी तरह से गैरकानूनी और असंवैधानिक है। यह कार्रवाई मुझे मानसिक रूप से परेशान करने के लिए की गई है।”
ज्योति ने यह भी कहा कि वह एक महिला उम्मीदवार हैं और इस तरह का व्यवहार महिलाओं के सम्मान के खिलाफ है। उन्होंने चुनाव आयोग से इस मामले में हस्तक्षेप करने की भी मांग की है।

Jyoti Singh Viral Video: सोशल मीडिया पर मचा बवाल

ज्योति सिंह के बयान के बाद यह मामला सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया है। कई लोग उनके समर्थन में उतर आए हैं। वहीं कुछ का कहना है कि यह छापेमारी चुनावी प्रक्रिया का सामान्य हिस्सा हो सकता है। फिलहाल, पुलिस या प्रशासन की ओर से अभी कोई आधिकारिक सफाई नहीं दी गई है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Jyoti P Singh (@jyotipsingh999)

पवन सिंह संग चल रहा विवाद

बता दें, ज्योति सिंह सिर्फ अपने राजनीतिक सफर को लेकर ही नहीं, बल्कि पवन सिंह से चल रहे निजी विवाद की वजह से भी लगातार सुर्खियों में बनी हुई हैं। अक्सर दोनों के बीच के रिश्ते को लेकर नए खुलासे सामने आते रहते हैं। कई बार ज्योति सोशल मीडिया पर पवन सिंह को लेकर बयान दे चुकी हैं। वहीं पवन सिंह भी सार्वजनिक तौर पर इन आरोपों का जवाब दे चुके हैं। हालांकि, दोनों के बीच की अनबन के बावजूद ज्योति अब अपनी राजनीतिक पहचान बनाने की दिशा में कदम बढ़ा चुकी हैं। चुनावी मैदान में उतरने के बाद वे लगातार जनसमर्थन जुटाने की कोशिश में हैं और अपने क्षेत्र में सक्रिय रूप से प्रचार कर रही हैं।

Jyoti SIngh Viral Video
Jyoti SIngh Viral Video  (Credit: Social Media)

आगे क्या होगा?

अब देखना यह होगा कि प्रशासन की इस कार्रवाई पर चुनाव आयोग क्या कदम उठाता है और क्या ज्योति सिंह के आरोपों की जांच की जाती है। फिलहाल, इस घटना के बाद से काराकाट की सियासी सरगर्मी और तेज हो गई है। पवन सिंह की पत्नी होने के कारण ज्योति पर पहले से ही सबकी नजरें टिकी हुई थीं और अब इस छापेमारी ने उनके चुनावी अभियान को और चर्चा में ला दिया है। इसी बीच का सोशल मीडिया पर ज्योति सिंह का वीडियो भी वायरल हो रहा है, जिसमें वो दिखती हुई नज़र आ रही है कि उनके साथ किस तरह का व्यवहार किया गया है।

ये भी पढ़ें: Bigg Boss के घर में हुआ Mid Week Eviction? Abhishek और Neelam के बाद शो से बाहर हुए ये Contestant 

Yashika Jandwani