कादर खान को किया गया सुपुर्द-ए-खाक, प्रेयर मीट पर बेहद भावुक था माहौल

Summary :

कादर खान कनाडा में अपने परिवार संग रह रहे थे और यही उनका इलाज भी चल रहा था। निधन के बाद उन्हें बीते दिन उन्हें सुपुर्द-ए-खाक किया गया।

बॉलीवुड के मशहूर एक्टर कादर खान इस साल के शुरुआत में निधन हो गया। कादर खान 81 साल की उम्र के थे और लम्बी बीमारी से जूझ रहे थे। इन दिनों वो कनाडा में अपने परिवार संग रह रहे थे और यही उनका इलाज भी चल रहा था। निधन के बाद उन्हें बीते दिन उन्हें सुपुर्द-ए-खाक किया गया।

कादर खान की प्रेयर मीट

कादर खान को सुपुर्द -ए-खाक के बाद प्रेयर मीट की गयी जिसमे माहौल बेहद भावुक था। कादर खान के तीनों बेटे अब्दुल, सरफराज और शहनवाज इस मौके पर अपने आंसू नहीं रोक पा रहे थे। कादर खान के बेटे बेटे सरफराज ने प्रेयर मीट में बताया कि कादर को चिंता थी कि जनाजे में कोई आएगा भी या नहीं।

कादर खान की प्रेयर मीट

सरफराज ने बताया की उनके पिता अपने फैंस से बेहद प्यार करते थे और कहते थे की अगर उनके बेटों में से कोई उन्हें नहीं पालेगा तो उनके फैंस ये काम भी कर सकते है। अब इस प्रेयर मीट का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

कादर खान की प्रेयर मीट

आपको बता दें कादर खान 2017 में कनाडा लाया गया था और यहाँ वो अपने घुटने की बीमारी का इलाज कराने आये थे। काफी चलने में परेशानी थी और बीते दिनों उन्होंने अपनी याददाश्त भी खो दी थी।

कादर खान की प्रेयर मीट

बीते दिनों कादर खान की सेहत ज्यादा बिगड़ने पर डॉक्टर्स ने रेगुलर वेंटीलेटर से हटाकर BiPAP वेंटिलेटर पर रखा था पर फिर भी अभिनेता को नहीं बचाया जा सका।

कादर खान की प्रेयर मीट

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता के निधन पर फैंस और बॉलीवुड सितारों ने सोशल मीडिया पर भावुक श्रद्धांजलि दी पर कादर खान के बेटों का मानना है की आखिरी वक्त में उनके साथियों ने उन्हें काफी नजरअंदाज किया।

कादर खान के बेटे सरफ़राज़ ने कहा उनके निधन के बाद फिल्म जगत के कई सारे लोगों ने उनके बेटों को कनाडा में फोन तक नहीं किया। जिसकी वजह से सरफराज आहत हैं।

देखिये कादर खान की प्रेयर मीट का विडियो :

नीतू कपूर के ‘कैंसर पोस्ट’ के बाद रणधीर कपूर ने दिया ऋषि कपूर की सेहत पर बयान

Desk Team