पटना : अखिल भारतीय युवा कांग्रेस कमिटी के पूर्व अध्यक्ष ललन कुमार ने नेशनल कॉन्फे्रंस के वरिष्ठ नेता सह पूर्व मुख्यमंत्री फारूख अब्दुल्लाह ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट का राम मंदिर बनाने के पक्ष में फैसला आने के बाद राम मंदिर बनता है तो उसमें एक ईट मैं भी लगाऊंगा। क्योंकि श्री राम सब के भगवान थे।
ऐसे बयान पर खुशी जाहिर करते हुए युवा अध्यक्ष ललन कुमार एवं समाजसेवी सयैद इफ्तेखार अहमद ने कहा कि आज देश को भाजपा के वरिष्ठ नेता मुख्तार अब्बास नकवी, पूर्व केन्द्रीय मंत्री शाहनवाज हुसैन एवं अमित शाह जैसे नेताओं की जरूरत नहीं है जो मंदिर-मस्जिद के नाम पर राजनीति रोटी सेंके। आज देश को वैसे कर्मठ, ईमानदार, तेज-तर्रार एवं ऊर्जावान नेताओं की जरूरत है जो सभी धर्म के लोगों को एक साथ लेकर चले।


Download Android App
Download iOS App



