साउथ एक्ट्रेस काजल अग्रवाल ने 30 अक्टूबर को जानेमाने बिजनेसमैन गौतम किचलू के साथ सात फेरे लिए थे। शादी और करवाचौथ की रस्में खत्म होने के बाद काजल अग्रवाल हनीमून पर जा पहुंची हैं। इस बात की जानकारी खुद काजल अग्रवाल ने ही दी है। कुछ समय पहले ही काजल अग्रवाल ने अपनी कुछ तस्वीरें फैंस के साथ शेयर की हैं।

शादी के बाद अब एक्ट्रेस काजल अग्रवाल हनीमून ट्रिप पर हैं. वे हसबेंड गौतम किचलू संग मालदीव के खूबसूरत नजारों के बीच एंजॉय कर रही हैं। यहां पर काजल अग्रवाल अपने पति की बाहों में पोज दे रही हैं। काजल अग्रवाल की इस तस्वीर ने तो फैंस के होश ही उड़ा दिए हैं।

काजल अग्रवाल के हनीमून की तस्वीरें देखकर फैंस दीवाने हो चुके हैं। रेड आउटफिट में काजल अग्रवाल हमेशा की तरह काफी खूबसूरत नजर आईं। फोटो के साथ गौतम ने एक कैप्शन भी लिखा है, ‘ सभी ज़रूरी सावधानियां बरतते हुए दोबारा ट्रेवल किया, इसके लिए खुद को खुशनसीब मानता हूं, धीरे-धीरे हम सभी नार्मल की ओर बढ़ रहे हैं’।

तस्वीरें देखकर यह अंदाजा साफ़-साफ लगाया जा सकता है कि दोनों अपना हनीमून टाइम कितना एन्जॉय आकर रहे हैं। इससे पहले सोशल मीडिया पर काजल की करवा चौथ वाली फोटो वायरल हुई थीं जिसमें वह लाल रंग का मास्क पहने दिख रही थीं। इस फोटो के साथ ही काजल ने एक कैप्शन भी लिखा था – ‘हैप्पी फर्स्ट करवाचौथ’ जिसे उनके फैन्स ने खूब पसंद किया था।


Download Android App
Download iOS App



