बॉलीवुड की मशहूर अदाकारा काजोल ने बीती रोज यानि 5 अगस्त को अपना बर्थडे सेलिब्रेट किया है। हालांकि एक्ट्रेस ने अपना 47 वां बर्थडे परिवार संग ही मनाया है। काजोल के बर्थडे के खास मौके पर कुछ फैंस और पैपराजी उन्हें विश करने और केक कट कराने के लिए उनके घर के बाहर ही वेट कर रहे थे। जिसके बाद काजोल बाहर तो जरूर आईं, लेकिन इस दौरान काजोलफैन्स के निशाने पर आ गई हैं, जिसकी वजह है उनका ऐटिट्यूड।

दरअसल काजोल के बर्थडे पर कुछ फैंस उनके लिए केक लेकर उनके घर के बाहर भी पहुंच गए। मैग इस बीच वीडियो में कुछ ऐसा कैद हो जिसे देख सोशल मीडिया की जनता काफी गुस्सा जाहिर कर रही है।

काजोल बॉलीवुड की उन अभिनेत्रियों की लिस्ट में शुमार है जिनकी काफी जबरदस्त फैन फॉलोइंग है। काजोल की फिल्मों से लेकर लोग उनकी एक्टिंग तक के कायल है। लेकिन इस समय फैंस काजोल से काफी ज्यादा खफा हुए नजर आ रहे है, जी हां काजोल को प्यार करने वाले वही लोग अब उन्हें खरी-खोटी सुना रहे है।

दरअसल फैंस अपने पसंदीदा सेलेब्स के लिए कुछ भी करने को तैयार हो जाते हैं, ऐसे में बर्थडे के खास दिन काजोल के भी फैन्स उनकाबर्थडे मनाने के लिए लिया उनके घर के बाहर पहुंच गए। इस वीडियो को बॉलीवुड फोटोग्राफर विरल भयानी ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है, जिसे देख लोग काफी ज्यादा आगबबूला हुए जा रहे हैं।

क्या है ऐसा वीडियो में?
इस वायरल हो रही वीडियो में साफ देखा जा सकता है काजोल के तेवर सातवें आसमान में हैं। इस दौरान काजोल केक कटिंग के लिए अपने घर से बाहर आती हैं। कुछ फैन्स उनकी तरफ केक बढ़ाते हैं और काजोल हाथ बढ़ाकर दूर से इसे काटने की कोशिश करती दिख रही हैं। कुछ सेकंड वह यहां रुकती हैं और फिर अंदर चली जाती हैं। फैन्स उनके इस अंदाज पर बौखलाए नजर आ रहे हैं।
लोग ने कहा इतना घमंड ठीक नहीं…
लोगों ने कई तरह की बातें लिखकर काजोल के लिए काफी ज्यादा नाराजगी जताई है। एक ने लिखा, ‘कोई फैन रिस्पेक्ट नहीं, समझ नहीं आता कि लोग भी पीछे क्यों पड़ जाते हैं। भाव देना बंद कर दो, बराबर लाइन पे आ जाएंगे। वहीं एक अन्य यूजर कहा, ‘पागल लोग, इनके बर्थडे पर केक लेकर आते हैं, इससे अच्छा अपने घर मां-बाप के साथ इंजॉय करने का। एक यूजर ने लिखा कि ऐसे लोगों पर अपना पैसा और वक्त क्यों बर्बाद करते हो आप लोग। तो वहीं दूसरे का कहना है कि यो लोग हमारे जैसे दर्शकों की बजह से स्टार बनते हैं और फिर हमें ही एटीट्यूड दिखाते हैं। तो वहीं किसी ने कहा ‘घमंडी औरत, ये लोग लायक ही नहीं इन सबके लिए, इससे अच्छा किसी गरीब अनाथ बच्चे का बर्थडे मनाओ।’



बता दें, काजोल अपने बर्थडे से एक दिन पहले मां तनुजा और बहन तनीषा के साथ लंच पर गई थीं। तीनों ने लंच डेट पर खूब मस्ती की थी। जिसकी कई सारी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुई। वहीं अजय देवगन ने काजोल को बर्थडे विश करते हुए एक तस्वीर शेयर कर एक प्यार बहरा संदेश लिखा।


Download Android App
Download iOS App



