दुर्गा पंडाल में बेटे से ट्रेडिशन फॉलो कराती दिखीं काजोल, लाडले का वीडियो शेयर कर कह दी ये बात

Summary :

काजोल ने पूरा परिवार के साथ मिलकर दुर्गा पूजा सेलिब्रेट किया। इस मौके पर वह अपने बेटे युग के साथ खाना परोसती हुई नजर आईं। काजोल और उनका भाई अयान मुखर्जी का भी एक वीडियो सामने आया है।

पूरे देश में इस
वक्त बड़ी धूम-धाम से दुर्गा पूजा का पर्व मनाया जा रहा है। बॉलीवुड गलियारों में
भी दुर्गा पूजा की धूम दिखाई दे रही है। बॉलीवुड सेलेब्स की तस्वीरे और वीडियो
दुर्गा पूजा के पंडाल से सामने आ रही हैं। ऐसा ही एक वीडियो बॉलीवुड के मशहूर
एक्ट्रेस काजोल और उनके बेटे का भी सामने आया है जिसमें काजोल अपने बेटे युग संग
लोगों को खाना परोसती दिखाई दे रही हैं। काजोल और युग का ये वीडियो लोगों को भी
काफी पसंद आ रहा है और वो इस पर जमकर अपने रिएक्शन दे रहे हैं।

Kajol Pics | मां दुर्गा की भक्ति में डूबा काजोल का परिवार, तस्वीरों में लाल  साड़ी में अदाकारा नजर आई खूबसूरत | Navabharat (नवभारत)

काजोल ने अपने
इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वो अपने बेटे युग संग सबकी प्लेट
में खाना परोसती दिख रही हैं। वीडियो में काजोल ने अपने हाथ में खाने का बर्तन
पकड़े हुए दिखाई दे रही हैं,
वहीं युग उससे
सब्जी निकालकर सबकी थालियों में परोसते दिख रहे हैं। उनके लुक की बात करे तो काजोल
ने लाल और पीले रंग की साड़ी पहनी हुई है और युग लाल रंग के कुर्ते में दिखाई दे
रहे हैं।

काजोल ने इस वीडियो को शेयर करते हुए लिखा, ‘पूजा में भोग परोसते हुए देखकर मुझे अपने बेटे पर बहुत गर्व
हो रहा है। गलतियां होती हैं
, लेकिन परंपरा
जारी है।
‘ दुर्गा पूजा में काजोल के अलावा रानी मुखर्जी, तनुजा, तनीषा, अयान
मुखर्जी सभी माता के दर्शन करने पहुंचे थे।  फैंस भी काजोल और उनके बेटे की इस सिंपलीसिटी की
खूब तारीफ कर रहे हैं।

वर्क फ्रंट की बात करें तो काजोल जल्द ही वेब सीरीज ‘द गुड वाइफ-प्यार‘, ‘कानून‘, ‘धोखा‘ में नजर आएंगी और इसी के साथ अदाकारा वेब सीरीज की दुनिया में भी डेब्यू
करेंगी। इसे डिज्नी हॉटस्टार पर स्ट्रीम किया जाएगा। इस सीरीज में एक्टर आमिर अली
भी अहम किरदार में दिखाई देंगे। दूसरी तरफ काजोल के पति और अभिनेता अजय देवगन को
फिल्म तान्हाजी : द अनसंग वॉरियर के लिए बेस्ट एक्टर का नेशनल फिल्म अवॉर्ड दिया
गया।

Desk Team