काजोल ने आमिर खान के खोले अनोखे राज, कहा- इस काम के लिए की कड़ी मेहनत!

Summary :

बॉलीवुड की बेबाक और बिंदास एक्ट्रेस कही जाने वाली काजोल इन खूब सुर्खियां बटोर रही हैं। दरअसल लम्बे समय बाद काजोल की फिल्म रिलीज़ होने वाली हैं। और ये फिल्म कोई और नहीं बल्कि एक्ट्रेस की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘सलाम वेंकी’ हैं। वही हाल ही में फिल्म का ट्रेलर रिलीज़ किया गया हैं। ट्रेलर में आमिर खान भी देखने को मिल रहे हैं। जिन्हे देखने के बाद फैंस की एक्साइटमेंट और भी ज्यादा बढ़ गयी हैं।

बॉलीवुड की बेबाक कर बिंदास एक्ट्रेस कही जाने वाली काजोल इन खूब सुर्खियां बटोर रही हैं। दरअसल लम्बे समय बाद काजोल की फिल्म रिलीज़ होने वाली हैं। और ये फिल्म कोई और नहीं बल्कि एक्ट्रेस की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘सलाम वेंकी’ हैं। वही हाल ही में फिल्म का ट्रेलर रिलीज़ किया गया हैं। जो दर्शको को काफी ज्यादा पसंद आ रही हैं। वही ट्रेलर में फिल्म में आमिर खान भी देखने को मिल रहे हैं। जिन्हे देखने के बाद फैंस की एक्साइटमेंट और भी ज्यादा बढ़ गयी हैं। 
दरअसल सिल्वर स्क्रीन पर काजोल और आमिर खान की जोड़ी को खूब पसंद किया जाता हैं। ऐसे में अब लम्बे समय बाद स्क्रीन पर एक बार फिर काजोल और आमिर की जोड़ी फिल्म ‘सलाम वेंकी’ में दर्शकों को देखने को मिलने वाली हैं। आपको बता दे की साल 2006 में आई फिल्म ‘फना’ में दोनों की जोड़ी को दर्शको का खूब प्यार मिला था। लेकिन इन सब से हटकर काजोल ने अब आमिर खान के बारे में कुछ ऐसा खुलासा कर दिया हैं जिसे सुन आपके भी होश उड़ जाएंगे। 
Old video of Aamir Khan talking about Kashmiri Pandits goes viral
दरअसल अपनी फिल्म के प्रमोशन के दौरान एक इंटरव्यू में काजोल ने आमिर खान के साथ काम करने के साथ-साथ एक एक्टर के रूप में उनकी बेस्ट क्वॉलिटी के बारे में बात की। सलाम वेंकी एक्ट्रेस ने कहा कि वो आमिर खान से मिलती रहती हैं। जाहिर सी बात है साथ काम करने की वजह से एक्ट्रेस उन्हें अच्छी तरह से जानती भी होंगी। काजोल ने कहा कि वो आमिर खान का एक एक्टर के तौर पर काफी सम्मान करती हैं। 
14 Years of Fanaa: Kajol Shares a BTS Pic with Aamir Khan from the Sets,  Says 'The Film Was Quite Different from What We Read on Paper' | 🎥 LatestLY
काजोल को लगता है कि एक एक्टर के रूप में आमिर खान के बारे में सबसे अच्छी बात ये है कि उन्होंने स्टाइलिश न होने के लिए बहुत मेहनत की है। उन्होंने कहा कि आमिर खान की ‘टिपिकल’ फिल्म जैसी कोई चीज नहीं है। बस आप ये जानते हैं कि अगर इस फिल्म में आमिर हैं तो ये एक अच्छी फिल्म होगी। वो इस भरोसे को बनाए रखने में बहुत मेहनत करते हैं कि वो बस एक अच्छी फिल्म बनाने में कामयाब रहें। 
वही अब फिल्म में आमिर खान का क्या रोल हैं और वो किस किरदार में नजर आएंगे काजोल ने इस बारे में तो ज्यादा बात नहीं की। लेकिन काजोल ने दर्शकों  को ये जरूर बताया की फिल्म काफी दिलचस्प होने वाली हैं। और हमने इस फिल्म के लिए काफी मेहनत भी की हैं। आपको बता दे की यह मूवी 9 दिसंबर को परदे पर रिलीज होने वाली है। ये मूवी एक मां और उसके बेटे की रियल लाइफ स्टोरी पर आधारित है जो एक गंभीर बिमारी डीएमडी (DMD) से पीड़ित है

Desk Team