‘रूदाली’ की निर्देशक कल्पना लाजमी का निधन

Summary :

NULL

नई दिल्ली: प्रसिद्ध फिल्मकार कल्पना लाजमी का मुंबई के कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल में रविवार की सुबह निधन हो गया। परिवार के एक सदस्य ने यह जानकारी दी। वह 64 साल की थीं। लाजमी किडनी और लीवर के काम करना बंद करने की बीमारी से पीड़ित थीं। लाजमी एक निर्देशक, निर्माता और पटकथा लेखक थीं। वह यथार्थवादी फिल्में बनाने के लिये जानी जाती थीं। उनकी फिल्में अक्सर महिलाओं पर केंद्रित रहती थीं. उनकी कुछ लोकप्रिय फिल्मों में ‘रूदाली’, ‘दमन’, ‘दरमियान’ शामिल है।

उनके भाई देव लाजमी ने बताया, ”उनका सुबह साढ़े चार बजे (कोकिलाबेन धीरूभाई) अंबानी अस्पताल में निधन हो गया। वह किडनी और लीवर के काम करना बंद करने की बीमारी से पीड़ित थीं।”

कल्पना लाजमी के निधन पर रवीना टंडन ने उन्हें श्रद्धांजलि दी है। रवीना की फिल्म ‘दमन’ का निर्देशन कल्पना लाजमी ने किया था। इसके अलावा सोनी राजधान और हुमा कुरैशी ने ट्विटर पर शोक व्यक्त किया।

मालूम हो कि, कल्पना लाजमी की बतौर निर्देशक आखिरी फिल्म 2006 में प्रदर्शित ‘चिंगारी’ थी। यह फिल्म भूपेन हजारिका के उपन्यास ‘द प्रॉस्टीट्यूट एंड द पोस्टमैन’ पर आधारित थीष। हजारिका उनके पार्टनर भी थे।

Desk Team