काम्या पंजाबी ने शेयर की अपनी शादी की अनदेखी तस्वीरें, दीपिका का लुक किया है कॉपी

Summary :

मशहूर टीवी एक्ट्रेस काम्या पंजाबी ने बीते 10 फरवरी को अपने बॉयफ्रेंड शलभ डांग के साथ सात फेरे लिए और उनकी शादी में टीवी जगत की तमाम नामी सेलिब्रिटीज ने शिरकत की। काम्या ने अपनी शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर भी शेयर की थी जो काफी वायरल हुई थी।

मशहूर टीवी एक्ट्रेस काम्या पंजाबी ने बीते 10 फरवरी को अपने बॉयफ्रेंड शलभ डांग के साथ सात फेरे लिए और उनकी शादी में टीवी जगत की तमाम नामी सेलिब्रिटीज ने शिरकत की। काम्या ने अपनी शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर भी शेयर की थी जो काफी वायरल हुई थी। 
अब काम्या पंजाबी ने अपनी शादी और प्री वेडिंग सेरेमनी की कुछ और अनदेखी तस्वीरें शेयर की है। इन तस्वीरों में से एक में काम्या लाल रंग के जोड़े में दुल्हन के अवतार में नजर आ रही है। बता दें , काम्या और शलभ ने अपनी शादी के मौके को ख़ास बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ी थी। 
काम्या ने अपनी शादी के मौके पर लाल रंग का बेहद खूसूरत और हैवी लहंगा पहना था। इस लहंगे पर ‘सदा सौभाग्यवती भव:’ और ‘काम्या वेड्स शलभ’ लिखा हुआ है। ये लहंगा अब सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है। कुछ सोशल मीडिया यूजर्स ने काम्या पर तंज भी कसा कि उन्होंने दीपिका पादुकोण की नकल की है। 
बता दें कि दीपिका पादुकोण ने शादी के दिन जो चुनरी पहनी थी उस पर भी ‘सदा सौभाग्यवती भव:’ लिखा हुआ था। हालांकि काम्या ने इस बात पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दिया है। काम्या ने शादी के बाद कॉकटेल पार्टी का भी आयोजन किया था जिसमे उन्होंने  पर्पल रंग की बेहद खूबसूरत साड़ी पहनी थी। 
काम्या ने अपनी मेहंदी की रस्म की भी एक तस्वीर शेयर की है, जिसमे वो सोफे पर बैठकर मेहंदी लगवाती हुई नजर आ रही है। तस्वीर में काम्या हरे  रंग की ड्रेस में खिलखिलाते हुए नजर आ रही है।  
शादी के बाद रिसेप्शन पार्टी में काम्या गहरे हरे रंग का गोल्डन कॉम्बिनेशन के लहंगे में नजर आयी थी। वहीं शलभ और उनके बेटे मैचिंग ब्लैक सूट में नजर आये थे। इस पार्टी में हाथ में चूड़ा और माथे पर सिंदूर लगाए काम्या बहुत खूबसूरत लग रही थीं।

Ujjwal Jain