मुंबई : सुपरस्टार आमिर खान ने बृहस्पतिवार को कहा कि उन्हें नहीं मालूम कि ‘मणिकर्णिका : द क्वीन ऑफ झांसी’ का समर्थन नहीं करने के कारण अभिनेत्री कंगना रनौत उनसे नाराज हैं। कंगना ने एक साक्षात्कार में दावा किया था कि वह आमिर की फिल्म ‘दंगल’ और ‘सीक्रेट सुपरस्टार’ की स्क्रीनिंग में गयी थीं, लेकिन जब उनकी फिल्म की बारी आयी तो अभिनेता ने उनका समर्थन नहीं किया। आमिर को जब कंगना के इस बयान के बारे में बताया गया तो उन्होंने पूछा, ‘‘क्या वह मुझसे नाराज हैं?’’
अभिनेता ने कहा, ‘‘उन्होंने तो मुझे कभी नहीं बताया कि वह मुझसे नाराज हैं। मैं जब उनसे मिलूंगा तो उनसे पूछूंगा।’’ ‘मणिकर्णिका’ की रिलीज के बाद उनकी फिल्म का समर्थन नहीं करने के लिये कंगना ने आमिर और आलिया भट्ट समेत बॉलीवुड की कई हस्तियों पर निशाना साधा था। आमिर अपने 54वें जन्मदिन के अवसर पर पत्रकारों से बात कर रहे थे।


Download Android App
Download iOS App



