बिकिनी वाली फोटो पर ट्रोल करने वालों को कंगना रनौत का मुंह तोड़ जवाब,बोलीं- धर्म के ठेकेदार मत बनो

Summary :

बॉलीवुड की पंगा क्वीन कंगना रनौत ने बीते बुधवार को अपनी बिकिनी में एक फोटो साझा की थी। अब कंगना की इस फोटो को देखकर उन्हें जमकर ट्रोल करने की कोशिश भी की गई।

बॉलीवुड की पंगा क्वीन कंगना रनौत ने बीते बुधवार को अपनी बिकिनी में एक फोटो साझा की थी। अब कंगना की इस फोटो को देखकर उन्हें जमकर ट्रोल करने की कोशिश भी की गई। लेकिन कंगना चुप बैठने वालों में से नहीं है तो ऐसे में कंगना ने ट्रोल्स की बोलती बंद कर दी है। मगर कंगना का ये पोस्ट कहीं न कहीं लोगों का पारा हाई कर रहा है। अभिनेत्री ने अपने ट्विटर पर एक पोस्ट साझा किया है,जिसमें वो उन सभी लोगों को समझाती हुई नजर आ रही है कि उन्हें धर्म और सनातन का लेक्चर देना बिल्कुल बंद कर दें। 
एक्ट्रेस ने ट्रोल्स को जवाब देते हुए पोस्ट कर लिखा,कुछ लोग मेरी बिकिनी पिक्चर देखकर मुझे धर्म और सनातन का लेक्चर दे रहे हैं, अगर कभी माँ भैरवी बाल खोल, वस्त्रहीन, ख़ून पीने वाली छवि लेकर सामने आ जाए तो तुम्हारा क्या होगा? तुम्हारी तो फट जाएगी और ख़ुद को भक्त कहते हो? धर्म पे चलो उसके ठेकेदार मत बनो…. जय श्री राम 

कंगना ने अपने इसी ट्वीट के साथ अपनी एक क्लोज अप फोटो शेयर की है जिसमें अभिनेत्री ग्रे कलर का खूबसूरत स्कार्फ पहने दिख रही हैं। मालूम हो कंगना रनौत ने अपनी जो बिकिनी तस्वीर ट्विटर पर साझा की उसमें वह समंदर किनारे धूप सेंकती दिख रही थीं। 
एक यूज़र ने कंगना से कहा, कंगना जी हम भक्त तो हैं और आपका सम्मान भी करते हैं। इसका मतलब ये नहीं है कि आप हमारे भावनाओं को ठेस पहुचाए। मां भैरवी से आप खुद की तुलना ना करें और फोटो तो आपकी निहायत बेशर्मों वाली है। इसमें कोई दो राय नहीं है। आगे से ध्यान रखियेगा जय श्री राम।’
वहीं एक अन्य यूज़र का कहना था, लगता है कंगना को भी घी हजम नही हो रहा है, देश के हिंदुओं ने इन्हें माथे पर बैठाया अब नंगापन दिखाकर वो सनातन धर्म और संस्कृति का अपमान ही कर रही हैं।
बिकिनी में दिखा कंगना का हॉट अवतार
अपनी बिकिनी वाली तस्वीर शेयर करके कंगना ने लिखा,मैक्सिको मेरे लिए काफी एक्साइटिंग जगह रही है. जगह सुंदर है लेकिन बिल्कुल अनप्रिडिक्टेबल। ये फोटो मेक्सिको के Tulum से है।
गौरतलब है कि कंगना रनौत सोशल मीडिया पर अपनी बयानबाजी के जरिए अक्सर सुर्खियों में बनी रहती हैं। वहीं एक्ट्रेस के वर्कफ्रंट की बात करें तो कंगना जल्द ही फिल्म थलाइवी में जयललिता का किरदार निभाती नजर आएंगी।

Desk Team