बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत के भाई अक्षत रनौत शादी के बंधन में बंध गए हैं। शादी की सभी रस्में राजस्थान के उदयपुर में सम्पन्न हुई हैं। इस समय कंगना और उनका पूरी फैमिली इन दिनों राजस्थान में है। अपनी भाई की शादी में कंगना बहुत खूबसूरत नजर आई। इस दौरान कंगना रनौत के लुक से लेकर आउटफिट तक की खूब चर्चा रही है।

कंगना ने शेयर किया वीडियो…
हाल ही में कंगना रनौत ने एक वीडियो शेयर करके बताया कि उनके इस लहंगे को बनाने में पूरे 14 महीने का समय लगा है। वीडियो में कंगना लहंगा पहनकर घूमती हुई नजर आ रही हैं। साथ ही उन्होंने अपने इस आउटफिट डिजाइर अनुराधा वकील और ज्वैलरी डिजाइनर सब्यसाची का आभार जताया।
मालूम हो कंगना का यह लहंगा गुजराती बांधनी है। नीले और बैंगनी रंग के इस लहंगे के साथ कंगना ने काफी हैवी ज्वैलरी कैरी की हुई है। इसके साथ ही उन पर मांग टीका बेहद खूबसूरत दिख रहा है। कंगना ने अपनी कुछ तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर करके इसके कैप्शन में लिखा है-सभी,जो मेरे लहंगे के बारे में पूछ रहे थे उन्हें बता दूूं कि यह गुजराती बांधनी लहंगा है,जिसे बनाने में करीब 14 महीने लगे हैं।

वैसे खबर यह भी है कि कंगना के भाई की शादी में करीब छह करोड़ रुपए खर्च किए गए हैं। शादी में कंगना ने अपनी जो ज्वैलरी पहनी हुई है उसकी कीमत 45 लाख रुपए से ज्यादा है। जबकि अदाकारा ने अपने आउटफिट पर 18 लाख रुपए से ज्यादा खर्च किए हैं।

बता दें कंगना के भाई अक्षत की शादी 12 नवंबर को थी। अभिनेत्री के भाई की शादी की सभी रस्में उदयपुर के शीश महल होटल में हुई थी।


Download Android App
Download iOS App



