दिवंगत एक्टर सुशांत सिंह राजपूत सुसाइड केस को लेकर लगातार आरोप-प्रत्यारोपों का दौर जारी है। सुशांत के अचानक खुदखुशी कर लेने से न केवल उनका परिवार बल्कि फैंस भी काफी निराश हैं
दिवंगत एक्टर सुशांत सिंह राजपूत सुसाइड केस को लेकर लगातार आरोप-प्रत्यारोपों का दौर जारी है। सुशांत के अचानक खुदखुशी कर लेने से न केवल उनका परिवार बल्कि फैंस भी काफी निराश हैं और अब इस मामले में लगातार सभी एक्टर को इंसाफ दिलाने की लड़ाई लड़ रहे हैं। वहीं फिलहाल अब ये केस बिहार पुलिस के हाथ में हैं। हाल ही में सुशांत सिंह के पिता केके सिंह ने पटना के राजीव नगर थाने में रिया के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। अब एफआईआर के बाद इस केस को लेकर स्टार लगातार प्रतिक्रया दे रहे हैं। वहीं अब सुशांत केस पर महाराष्ट्र के मुखयमंत्री उद्धव ठाकरे के बेटे आदित्य ठाकरे ने चुप्पी तोड़ी है।
आदित्य ठाकरे ने सभी आरोपों को झूठा बताया और कहा सुशांत की मौत में डर्टी पॉलिटिक्स का जमकर इस्तेमाल हो रहा है। ऐसे में बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत ने उनपर जुबानी हमला बोला है। साथ ही एक के बाद एक चार ट्वीट कर आदित्य ठाकरे के इस इंटरव्यू के जरिए उद्धव ठाकरे से 7 सवालों के जवाब मांगे हैं।
कंगना रनौत के 7 सवाल
कंगना रनौत ने अपने इन सात सवालों में पहला सवाल किया देखिए तो कौन डर्टी पॉलिटिक्स की बात कर रहा है। आपके पिता जी को सीएम की कुर्सी कैसे मिली, यह अपने आप में डर्टी पॉलिटिक्स है। सब भूल जाइए और सुशांत सिंह राजपूत केस में अपने पिता जी से इन 7 सवालों का जवाब लेकर आइए।
Ha ha look who is talking about dirty politics, how your father got CM seat is a case study of dirty politics sir… forget all that ask your father to answer few questions related to SSR death .. 1) Where is Rhea? …(1/4) https://t.co/lM3gicTZfR
2) Why @MumbaiPolice didn’t take FIR on SSR’s unnatural death? 3) When a complaint was made about SSR’s life being in danger in the month of Feb, why @MumbaiPolice called it a suicide on day one? ..(2/4)
4) Why don’t we have forensic experts or SSR phone data who all called and spoke to him during the week of his murder? 5) Why IPS Vinay Tiwari is locked up in the name of quarantine? 6) Why being fearful of CBI? 7) Why Rhea and her family looted Sushant money? ..(3/4)
2.मुंबई पुलिस ने सुशांत सिंह राजपूत की मौत की FIR दर्ज क्यों नहीं की?
3.फरवरी में जब सुशांत सिंह राजपूत के पिता ने पुलिस को आगाह किया था कि उनके बेटे की जान खतरे में है तो 4.मुंबई पुलिस ने पहले ही दिन उनकी मौत को सुसाइड क्यों घोषित किया?
5.हमारे पास फॉरेंसिक एक्सपर्ट क्यों नहीं हैं या सुशांत के फोन रिकॉर्ड क्यों नहीं हैं? फोन रिकॉर्ड में क्यों नहीं 6.निकाला गया कि मौत के एक हफ्ता पहले उन्होंने किस-किस से बात की?
7.क्यों आईपीएस विनय तिवारी को जानबूझकर क्वारंटाइन किया गया?
8.सीबीआई जांच से क्यों सब लोग घबरा रहे हैं?
9.रिया और उसके परिवार ने सुशांत का पैसा कैसे लूट लिया?
कंगना रनौत लिखती हैं ये सभी सवाल कोई पॉलिटिक्स से तो नहीं जुड़े हैं, कृपया करके इनका जवाब दें। बता दें कि कंगना रनौत ने सुशांत की मौत पर एक दो नहीं बल्कि कई सारे खुलासे किए थे। साथ ही सुशांत की मौत के बाद सी लगातार सोशल मीडिया पर लोगों को निशाना बना रही हैं और कई बार नेपेाटिज्म पर भी हमला बोल चुकीं हैं।