टीवी जगत में द कपिल शर्मा शो की पॉपुलैरिटी का कोई हिसाब नहीं है। इस शो में कॉमेडियन कपिल हर हफ्ते किसी ना किसी फिल्मी सितारे संग मस्ती करते नजर आते हैं। हर वीक इस शो में फिल्म स्टार्स अपनी फिल्मों को प्रमोट करने आते है जिनके साथ कपिल खूब मस्ती करते हैं। इस बार शो में कियारा आडवाणी और विक्की कौशल बतौर गेस्ट पहुंचे। इस दौरान कियारा आडवाणी को देख कपिल शर्मा का दिल फिसल गया और अपनी ऑनस्क्रीन वाइफ से खुद भईया पुकारने के लिए बोलने लगे।

दरअसल, विक्की कौशल, कियारा आडवाणी के साथ रेणुका शहाणे और निर्देशक शशांक खेतान अपनी फिल्म गोविंदा मेरा नाम का प्रमोशन करने पहुंचे थे। वैसे तो फिल्म रिलीज हो चुकी है और उसे दर्शकों से मिला जुला रिस्पॉन्स भी मिल रहा है। कपिल शर्मा अपने शो में आए गेस्ट से उनकी पर्सनल लाइफ से जुड़े सवाल पूछते है, इस बार उन्होंने कियारा से ऐसा सवाल पूछा जिसे सुनकर एक्ट्रेस अपनी हंसी ही कंट्रोल नहीं कर पाईं।

इस खास एपिसोड का एक प्रोमो वीडियो सोनी टीवी चैनल ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है।
सामने आए इस प्रोमो वीडियो में कपिल शर्मा फिल्म गोविंदा नाम मेरा की स्टारकास्ट के साथ मस्ती-मजाक करते दिख रहे हैं। इस दौरान कपिल की ऑनस्क्रीन वाइफ यानी अभिनेत्री सुमोना चक्रवर्ती कहती हैं, ‘शर्मा जी आप तैयार नहीं हुए? क्रिसमस पार्टी के लिए इनविटेशन मिला है। हमें पति-पत्नी के तौर पर कपल बनकर पार्टी में जाना है।’
अभिनेत्री कियारा के सामने सुमोना के मुंह से ये बात सुनते ही कपिल एकदम से बोलते हैं, ‘तेरे से कितनी बार बोला है, जब शो में कियारा आए तो मुझे भइया-भइया बोला कर।’ कपिल शर्मा की यह बात सुनकर शो में मौजूद हर शख्स जोर से हंसने लगता है। इसके बाद कपिल एक्ट्रेस से सवाल करते हैं कि वह इतनी जल्दी क्यों बिस्तर पर चली जाती हैं। क्या उन्हें अक्षर कुमार को सुबह जगाना होता है?

कपिल के इस सवाल पर कियारा अपनी हंसी रोक नहीं पाती। वहीं जब कपिल फिल्म के डायरेक्टर से सवाल करते हैं कि उन्हें घरवाली- बाहरवाली टाइप फिल्म बनाने का आइडिया कहां से आया। इसपर शंशाक तपाक से जवाब देते हैं कि वह कपिल से इंस्पायर हुए हैं कैसे घर में खूबसूरत बीवी के होते हुए भी वह शो पर फिमेल गेस्ट के साथ फ्लर्ट करते हैं। शंशाक की बात सुनकर कपिल की बोलती ही बंद हो जाती है।


Download Android App
Download iOS App



