कपिल की हो रही है वापसी

Summary :

NULL

साल 2017 कपिल शर्मा के लिए बहुत बुरा रहा, क्योंकि इस वर्ष न केवल उनका शो प्रभावित हुआ बल्कि उनकी फिल्म भी बॉक्स ऑफिस पर औंधे मुंह गिरी। खैर, इस असफलता ने उन्हें काफी कुछ सिखा दिया। सूत्रों की मानें तो एक वर्ष पहले कपिल शर्मा काफी अकड़ू हो गए थे लेकिन अब उन्हीं कपिल में इतना बदलाव आ गया है कि वह सबसे बड़ी ही तहजीब और नर्मी से बात कर रहे हैं।

खैर, सुनील ग्रोवर से विवाद के बाद उनका द कपिल शर्मा शो टॉप 5 के बाद टॉप 10 की रेस से भी बाहर हो गया, जिसके बाद शो को कुछ समय के लिए बंद कर दिया गया। अब खबर है कि कपिल शो की शूटिंग शुरू कर चुके हैं और जल्द ही शो के जरिए वापसी कर रहे हैं।

हमारी मुख्य खबरों के लिए यहाँ क्लिक करे

Desk Team