बॉलीवुड की पिंकी यानि परिणीति चोपड़ा ब्वॉयफ्रेंड के साथ फरार हैं लेकिन वह कहां पर हैं इसकी जानकारी खुद ही सबको दे रही हैं। दरअसल, परिणीति चोपड़ा और अर्जुन कपूर संदीप और ‘पिंकी फरार’ नाम की एक फिल्म कर रहे हैं, जिसकी घोषणा हाल ही में उन्होंने अपने सोशल मीडिया पर की थी।
अब इससे जुड़ी तस्वीर भी उन्होंने पोस्ट की हैं। तस्वीर के साथ उन्होंने लिखा है कि छोटा कश्मीर पिथौरागढ़। इससे लगता है कि वे पिथौरागढ़ में हैं। तस्वीर में जहां परिणीति मुस्कुरा रही हैं वहीं अर्जुन चेहरा लटकाए बैठे दिख रहे हैं। अर्जुन के टेंशन का तो पता नहीं पर परिणीति की मुस्कुराहट बता रही हैं कि वह छोटे कश्मीर में काफी खुश हैं। साल 2012 में प्रदर्शित हुई फिल्म इशकजादे के बाद अर्जुन और परिणीति एक बार फिर इस फिल्म के जरिए दर्शकों के सामने आने वाले हैं।
अधिक लेटेस्ट खबरों के लिए यहां क्लिक करें।


Download Android App
Download iOS App



