उमराव जान, ‘मुकद्दर का सिकंदर’ और ‘खून भरी मांग’ जैसी फिल्मों की अभिनेत्री रेखा को शनिवार को एक समारोह में स्मिता पाटिल स्मृति अवाॅर्ड से सम्मानित किया गया। उन्हें यह सम्मान कल्याण जी-आनंद जी की संगीतकार जोड़ी से आनंद जी ने प्रदान किया, तो वह भावुक हो गईं। दरअसल, बात यह है कि अमिताभ बच्चन और रेखा की कई फिल्मों के लिए कल्याण जी-आनंद जी ने सुपरहिट गीत दिए हैं। उन्होंने आनंद जी के पैर छूकर उनसे आशीर्वाद भी लिया। इस दौरान रेखा के चेहरे की खूबसूरती कमाल की नजर आ रही थी।
अन्य विशेष खबरों के लिए पढ़िये की पंजाब केसरी अन्य रिपोर्ट


Download Android App
Download iOS App



