बॉलीवुड में किंग खान के नाम से मशहूर अभिनेता शाहरुख खान के ऐसे ही नहीं करोड़ों दीवाने हैं। इसकी वजह सिर्फ उनकी फिल्में ही नहीं बल्कि उनकी इंसानियत भी है क्योंकि वह जितने अच्छे अभिनेता हैं उतने ही जमीन से जुड़े इंसान भी। उनके इंसानियत का ताजा उदाहरण शनिवार को देखने को मिला, जब उन्होंने पंजाब के मुक्केबाज खिलाड़ी कौर सिंह (69) को 5 लाख रुपये की मदद की।
बता दें कि कौर सिंह अपने मेडिकल बिलों का भुगतान करने के लिए संघर्ष कर रहे थे। 1982 एशियाई खेलों के स्वर्ण पदक विजेता को इलाज के लिए 2 लाख रुपये के भुगतान में मुश्किल हो रही है। जब यह खबर शाहरुख खान को मालूम हुई तो उन्होंने सिंह की मदद कोलकाता नाइट राइडर्स फाउंडेशन के माध्यम से की।
अधिक जानकारियों के लिए बने रहिये पंजाब केसरी के साथ


Download Android App
Download iOS App



