देश में एक बार फिर छाए मोदी गुजरात और हिमाचल के चुनाव नतीजों ने किया साबित

Summary :

NULL

आज गुजरात चुनाव के नतीजे आ रहे है जो सीधे सीधे भाजपा की छठी जीत तय करते नजर आ रहे है। स्पष्ट तरीके से कहा जा सकता है की प्रधानमंत्री मोदी का जादू बरकरार है। साथ ही 2019 के लोकसभा चुनाव का भी रास्ता भाजपा के लिए आसान होता दिखाई दे रहा है।

Narendra Modiपूरे देश की सियासत में गुजरात का विधानसभा चुनाव महज़ के राज्य का चुनाव के रूप में नहीं देखा जा रहा था बल्कि इस चुनाव को बीजेपी और प्रधानमंत्री की साख को इससे जोड़कर देखा जा रहा था। नरेंद्र मोदी ने इस चुनाव की अगवाई पूरे जोरशोर के साथ की थी और देश भर में ये चर्चा गर्म थी की इस बार कहीं बीजेपी को गुजरात में झटका न लग जाये।

Narendra Modiलेकिन इन सब बातों को पीछे छोड़ते हुए मोदी और अमित शाह का मैजिक बरकरार रहा है। हालांकि भाजपा को उतनी सीटें मिलती नहीं दिख रही जितनी सीटों का दावा भाजपा अध्यक्ष अमित शाह कर रहे थे पर गुजरात के नतीजे भाजपा के लिए राहत देने वाले आ रहे है।

Narendra Modiगुजरात के मुख्यमंत्री विजय रूपाणी हैं लेकिन राज्य विधानसभा के सियासी रण में बीजेपी का चेहरा नरेंद्र मोदी हैं। पिछले कुछ सालों में गुजरात में बीजेपी के खिलाफ पाटीदार, दलित सहित किसान और व्यापारी सड़क पर उतरकर अपनी नाराजगी जाहिर कर चुके हैं।

Narendra Modiइससे बीजेपी बैकफुट पर नजर आ रही थी और विपक्ष इन्हीं मुद्दों को लेकर चुनाव में उतरा। दूसरी ओर बीजेपी नरेंद्र मोदी के चेहरे के सहारे ही जीत की उम्मीद लगाए हुए थी। ऐसे में राज्य विधानसभा चुनाव के नतीजे बीजेपी के पक्ष में आने से ब्रांड मोदी के प्रति लोगों का भरोसा और भी बढ़ेगा।

Narendra Modiगुजरात को सेमीफाइनल के तौर देखा जा रहा था जिसमे नरेंद्र मोदी ने अपना काम कर दिया है। गुजरात विधानसभा चुनाव में बीजेपी की जीत मिलती है, तो पार्टी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमित शाह का राजनीतिक वर्चस्व में इजाफा होगा।

Narendra Modiमोदी-शाह के खिलाफ पार्टी में किसी भी कदम पर पार्टी के नेता सवाल उठाने से बचेंगे। हालांकि मौजूदा समय में भी पार्टी पर मोदी-शाह का दबदबा कायम है, लेकिन गुजरात की जीत और ताकत देगी।

देश और दुनिया का हाल जानने के लिए जुड़े रहे पंजाब केसरी के साथ

Desk Team