कपिल शर्मा-गिन्नी चतरथ ने दिया अमृतसर में अपना पहला रिसेप्शन, देखें खास तस्वीरें

Summary :

कॉमेडी के सफल अभिनेता कपिल शर्मा और गिन्नी चतरथ 12 दिसंबर के दिन शादी के बंधन में बंधे थे। शादी के बाद इस न्यूलीवेड कपल ने अपने खास दोस्तों और रिश्तेदारों

कॉमेडी के सफल अभिनेता कपिल शर्मा-गिन्नी चतरथ 12 दिसंबर के दिन शादी के बंधन में बंधे थे। शादी के बाद इस न्यूलीवेड कपल ने अपने खास दोस्तों और रिश्तेदारों के लिए कपिल के होमटाउन यानि की अमृतसर में रिसेप्शन पार्टी रखी थी।

इस रिसेप्शन में कपिल शर्मा और गिन्नी चतरथ की कई सारी फोटो वायरल हो रही है। जिसमें कपिल महरून कलर की शेरवानी पहने दिखाई दिए। कपिल ने अपने इस खास मौके पर रेड कलर की एंब्राइडी वाली शेरवानी पहनी हुई थी। वहीं कपिल शर्मा की पत्नी गिन्नी चतरथ ने लाइट ग्रीन कलर का लहंगा पहना था जिसमें वह बेहद खूबसूरत लग रहीं थी।

दोनों एक साथ बेहद ही प्यारे नजर आ रहे थे। यहां तक की कपिल और गिन्नी के इस रिसेप्शन पर कई बड़ी हस्तियां भी पहुंची थी। अमृतसर में कपिल-गिन्नी का रिसेप्शन खबरों के मुताबिक कीकू शारदा, सुमोना चक्रवर्ती और चंदन प्रभाकर इस रिसेप्शन के मेहमान बने। पंजाबी सिंगर दलेर मेहंदी ने इस रिसेप्शन में स्पेशल परफॉर्मेंस दी।

दो तरह के रीती रिवाज़ो से हुई कपिल और गिन्नी की शादी

पहले कपिल और गिन्नी ने हिंदू रीति-रिवाज से शादी रचाई।  बाद में उनकी शादी पंजाबी रीति-रिवाज के साथ हुई अगले दिन कपिल और गिन्नी ने आनंद कारज की रस्म अदा की। इस दौरान दुल्हन गिन्नी पारंपरिक परिधान में माथा पट्टी, नथ और ईयरिंग्स के साथ लेयर्ड नेकपीस में दिखाई दीं।  वहीं कपिल ने हरे रंग की शेरवानी पहन रखी थी।  उनकी पगड़ी में तीन कलगी लगी थी।  साथ ही कपिल के हाथ में तलवार भी थी।

कपिल की शादी और रिसेप्शन में टीवी जगत से भी कई सितारे पहुंचे थे। रिसेप्शन पर गिन्नी और कपिल ने केक भी काटा। खबरों की मानें तो कपिल एक रिसेप्शन पार्टी मुंबई में भी देंगे।

इसमें बॉलीवुड की हस्तियां शामिल होंगी। कपिल ने शाहरुख खान, सलमान खान, अमिताभ बच्चन और दीपिका पादुकोण जैसे बड़े सितारों को रिसेप्शन के लिए न्योता दिया है।

https://www.instagram.com/p/BrYQ6G5A4NE/?utm_source=ig_embed

अमृतसर में कपिल-गिन्नी का रिसेप्शन की कुछ खास तस्वीरें देखें यहां…

1#

https://www.instagram.com/p/BrYbi1VFnP7/?utm_source=ig_embed

2#

https://www.instagram.com/p/BrYQzIYgdHR/?utm_source=ig_embed

3#

https://www.instagram.com/p/BrYY1ixACjq/?utm_source=ig_embed

4#

https://www.instagram.com/p/BrYE3OWg150/?utm_source=ig_embed

5#

https://www.instagram.com/p/BrYGorqAr_l/?utm_source=ig_embed

6#

https://www.instagram.com/p/BrYHwi_AZ0e/?utm_source=ig_embed

7#

https://www.instagram.com/p/BrYMYfTghEB/?utm_source=ig_embed

8#

https://www.instagram.com/p/BrZaeTmAPnI/?utm_source=ig_embed&utm_campaign=embed_loading_state_script

9#

https://www.instagram.com/p/BrZauCLAESZ/?utm_source=ig_embed&utm_campaign=embed_loading_state_script

10#

https://www.instagram.com/p/BrYg_4SApw_/?utm_source=ig_embed

11#

https://www.instagram.com/p/BrZbSr4gSRw/?utm_source=ig_embed&utm_campaign=embed_loading_state_script

12#

https://www.instagram.com/p/BrZc1qZAbzP/?utm_source=ig_embed&utm_campaign=embed_loading_state_script

13#

https://www.instagram.com/p/BrZriBOA7OC/?utm_source=ig_embed&utm_campaign=embed_loading_state_script

https://hindi.filmibeat.com/television/kapil-sharma-ginni-chatrath-marriage-reception-pic-inside-video/articlecontent-pf212329-078598.html

https://www.pinkvilla.com/tv/photos/inside-kapil-sharma-and-ginni-chatrath-s-amritsar-reception-newlyweds-take-stage-daler-mehndi-434402?fbclid=IwAR23YR2peDnAb3wuvza56CDXuesFJ7T3yHtgATZBX5RFDisvGmXAKr5kOSc

Desk Team